महाराष्ट्र में मर रहे हैं किसान और सीएम फडणवीस राहत फंड से डांसरों को भेज रहे हैं बैंकॉक
मुंबई। महाराष्ट्र सूखे की मार से गुजर रहा है। हालत ये है कि किसान खुदकुशी को मजबूर हैं। लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री राहत कोष का प्रयोग कहीं और कर रहे हैं। जी हां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहत कोष से एक डांस ग्रुप की थाईलैंड यात्रा के लिए आठ लाख रुपये मंजूर कर दिया है। इसपर विवाद शुरु हो गया है।

आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री राहत कोष का इस्तमाल सिर्फ प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए किया जाता है। लेकिन यहां इसका प्रयोग प्रतियोगिका को एक स्पेशल केस मानकर कोष अप्रूव किया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि कोष जारी करने में कुछ भी गलत नहीं है। इस कदम पर बढती आलोचनाओं के बीच अधिकारी ने कहा कि चैरिटी आयुक्त के समक्ष वर्ष 1967 में पंजीकृत मुख्यमंत्री राहत कोष का इस्तेमाल सांस्कृतिक गतिविधियों को आर्थिक मदद देने के लिए किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications