गुवाहाटी में सीएम सरमा से मिले एकनाथ शिंदे, असम में महाराष्ट्र भवन के निर्माण की रखी बात

Eknath Shinde Meet Assam CM: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करीब पांच महीने बाद एक बार फिर असम के दौरे पर पहुंचे हैं। इससे पहले उद्धव ठाकरे सरकार में बगावत के बाद उन्होंने मोर्चा खोला था। जिसके बाद बागी शिवसैना विधायकों को लेकर एकनाथ शिंदे गुवाहाटी के होटल में डेरा जमाए थे। वहीं अब महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से करीब 2 घंटे मुलाकात कर चर्चा की।

Maharashtra CM Eknath Shinde

असम में महाराष्ट्र भवन का होगा निर्माण

रविवार को मीडिया से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने बताया कि कल (शनिवार) हमने यहां पर मां कामाख्या देवी के दर्शन किए। हमें असम के मुख्यमंत्री ने यहां पर आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री के साथ करीब 2 घंटे चर्चा हुई और मांग रही कि असम में महाराष्ट्र भवन की निर्माण हो और इस पर सीएम जी ने हामी भरी है।

170 से ज्यादा लोगों का ग्रुप गुवाहाटी पहुंचा

इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई अन्य मंत्रियों और विधायकों ने अपने परिवारों के साथ कामाख्या देवी के दर्शन किए। हालांकि कुछ विधायक और मंत्रियों के गुवाहाटी नहीं जाने से यह भी कयास लगाए जाने लगे कि शिंदे गुट के विधायक और मंत्री नाराज चल रहे हैं। बता दें कि एक विशेष विमान से 50 से अधिक मंत्रियों और विधायकों सहित 170 से ज्यादा लोगों का ग्रुप गुवाहाटी पहुंचा था, जहां एयरपोर्ट पर असम के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

याद रहे कि इससे पहले महाराष्ट्र में मची सियासी उठापटक के दौरान जून में गुवाहाटी में बागी विधायकों ने डेरा जमाया था। उस दौरान भी शिंदे ने बागी विधायकों के साथ प्रसिद्ध मंदिर का दौरा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+