महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने किया कैबिनेट का विस्तार, शिवसेना ने ठुकराया डिप्टी सीएम का ऑफर

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया है। कैबिनेट विस्तार के बारे में सूत्रों से खबर आ रही है कि बीजेपी ने शिवसेना को राज्य में उप-मुख्यमंत्री का पद ऑफर किया था लेकिन शिवसेना ने ऑफर को ठुकार दिया है और कहा है कि उन्हें दो मंत्री पद चाहिए। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उप-मुख्यमंत्री का पद ठुकराते हुए पार्टी के दो विधायकों को मंत्री बनाने की मांग की है।

maharashtra: cm devendra fadnavis to expand cabinet, shiv sena turns down deputy CM

सूत्रों की माने तो शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की दो विधायकों को मंत्री बनाने की मांग को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार कर ली है। मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों की माने तो शिवसेना महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई को उपमुख्यमंत्री बनाना चाहती थी लेकिन जैसे ही नाम सामने आया पार्टी के कुछ लोगों ने विरोध की आशंका को देखते हुए मन बदल दिया। हालांकि रविवार को हुए कैबिनेट विस्तार के दौरान उद्धव ठाकरे मौजूद नहीं रहे क्योंकि वो अयोध्या पहुंचे हुए थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट विस्तार में 8 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री बनने वालों में अहमदनगर के मराठा नेता और पूर्व कांग्रेसी राधाकृष्णन विखे पाटिल, डॉ अनिल बोंडे, डॉ अशोक उईके, जयदत्त क्षीरसागर, आशीष शेलार, डॉ संजय कुटे, डॉ सुरेश खाडे,और डॉ तानाजी सांवत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जबकि अविनाश महातेकर, संजय भेगडे, परिणय फुके, अतुल साबे और योगेश सागर को राज्यमंत्री बनाया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी की माने तो महाराष्ट्र के आवास मंत्री प्रकाश मेहता के अलावा पांच अन्य राज्य मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अधिकारी की माने तो मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। बता दें कि महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार को राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़ें- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शपथ पर विवाद, अपने नाम में शामिल किया था गुरू का नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+