महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्यों?
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस कुणाल कोहली की फिल्म 'फिर से' के लिए गाना गा चुकी हैं। वो बेहतरीन सिंगर हैं और सोशल इवेंट में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती हैं।
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस का है, इस वीडियो में अमृता एक मशहूर गीत...आज जाने की जिद ना करो... गा रही हैंं। ये वीडियो शायद अमृता के किसी मित्र की पार्टी का है जिसमें वो अपने सुरों के रंग बिखेर रही हैं।
सीएम देंवेंद्र फड़नवीस की पत्नी सर्वगुण संपन्न
वैसे आपको बता दें कि सीएम देंवेंद्र फड़नवीस की पत्नी सर्वगुण संपन्न हैं, वो बैंक में अधिकारी तो हैं ही साथ ही सुरों की मल्लिका भी हैं। वो बहुत जल्द बॉलीवुड के रूपहले पर्दे पर भी दिखने वाली हैं।
अमृता बेहतरीन सिंगर हैं
उन्होंने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ एक वीडियो शूट किया था जो कि काफी चर्चित था, इस वीडियो को खुद हिंदी फिल्मों के शहंशाह अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियों में जो गाना था, उसे भी सुर अमृता फड़नवीस ने ही दिया था। अमृता इससे पहले भी कुणाल कोहली की फिल्म 'फिर से' के लिए गाना गा चुकी हैं।
देखें वीडियो...













Click it and Unblock the Notifications