'सेल्फी वीडियो' पर सीएम फडणवीस ने किया पत्नी का बचाव, बोले- वो मुझसे बंधी नहीं हैं
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता के क्रूज का वीडियो वायरल हो जाने के बाद सीएम ने अपनी पत्नी का बचाव किया है। फडणवीस ने कहा कि उनकी पत्नी एक स्वतंत्र इंसान हैं, जो अपनी बुद्धी के अनुसार काम करती है।
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता के क्रूज का वीडियो वायरल हो जाने के बाद सीएम ने अपनी पत्नी का बचाव किया है। फडणवीस ने कहा कि उनकी पत्नी एक स्वतंत्र इंसान हैं, जो अपनी बुद्धी के अनुसार काम करती है। बता दें कि कुछ दिन पहले देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो देश के पहले डोमेस्टिक क्रूज 'आंग्रीया' की सेफ्टी रेलिंक को पार कर सेल्फी लेती दिखीं थी। वीडियो में सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास करते दिख रहे थे।

आजतक के मंथन में बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि वीडियो इस एंगल से बनाया गया था जिससे लग रहा था कि अमृता सुरक्षा चेतावनी को अनसुना कर रही है। फडणवीस ने कहा, 'अमृता ने फोटो खिंचवाने से पहले शिप के कैप्टन से इजाजत ली थी। मैं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कैप्टन, सभी वहीं थे और उनके नीचे एक डेक था। तो वो एकदम सुरक्षित थीं।' पत्नी के बारे में बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो एक स्वतंत्र व्यक्ति हैं और अपनी बुद्धी के अनुसार कार्य करती हैं।
ये भी पढ़ें: मुंबई के होटल से बॉलीवुड अभिनेता एजाज खान गिरफ्तार, मिली 8 प्रतिबंधित ड्रग्स की गोलियां
फडणवीस से जब पूछा गया कि सोशल मीडिया पर उनसे ज्यादा उनकी पत्नी एक्टिव हैं तो उन्होंने कहा, 'क्या मेरी पत्नी मुझसे बंधी हुई है? वो एक स्वतंत्र व्यक्ति है। वह अपनी सोच, अपनी बुद्धि के अनुसार काम करती हैं। छोटी सोच के लोग ट्रोल करेंगे, मैदान पर रहना है तो उन्हें जवाब देना होगा।' देवेंद्र फडणवीस से दोनों के बीच मतभेदों को लेकर भी सवाल पूछा गया। इसपर उन्होंने मजाक के लहजे में कहा कि ऐसा नहीं है, उन्हें रात में वहीं वापस जाना है और खाना खाना है।
बता दें कि कुछ दिन पहले अमृता फडणवीस का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो डोमेस्टिक क्रूज 'आंग्रीया' की सेफ्टी रेलिंक को पार कर सेल्फी लेती दिखीं थी। वीडियो में सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास करते दिख रहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर उन्हें काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। इसपर सोमवार को अमृता फडणवीस ने कहा था कि वो इस घटना पर माफी मांगने को तैयार हैं, लेकिन जहां वो बैठी थीं, वो जगह एकदम सेफ थी।
ये भी पढ़ें: VIDEO: देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी ने नहीं सुनी सुरक्षाकर्मी की बात, क्रूज पर ली खतरनाक सेल्फी












Click it and Unblock the Notifications