औरंगाबाद हिंसा में दो की मौत, इलाके में धारा 144 लागू, इंटरनेट सर्विस सस्पेंड

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने इलाके में पुलिस बल की तैनाती की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है, साथ ही इंटरनेट सेवाओं को भी सस्पेंड कर दिया गया है। औरंगाबाद में शुक्रवार रात भड़की हिंसा में दो लोगों के मौत की खबर है। वहीं 15 पुलिसकर्मियों समेत 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हिंसा का कारण अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि कहा जा रहा है कि शहर के पुराने इलाके राजाबाजार में शुक्रवार रात को एक दूध की स्टॉल पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसके बाद हिंसा भड़क उठी। पूरी रात शहर में उपद्रवियों और पुलिस के बीच संघर्ष चलता रहा। शनिवार सुबह पुलिस ने किसी तरह हालत पर काबू पाया। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति है।

औरंगाबाद LIVE: हिंसा में 2 की मौत, धारा 144 लागू,इंटरनेट बैन

LIVE Feed
May 12, 2018, 1:04 PM IST

15 पुलिसकर्मियों समेत 60 लोगों के घायल होने की खबर
May 12, 2018, 1:03 PM IST

औरंगाबाद में हिंसक झड़प में अब तक दो लोगों के मौत की खबर
May 12, 2018, 1:01 PM IST

इंटरनेट सर्विस पर लगाई गई रोक
May 12, 2018, 1:00 PM IST

इलाके में धारा 144 लागू
May 12, 2018, 12:59 PM IST

औरंगाबाद में हिंसक झड़प के बाद पुलिस बल तैनात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+