खेलते-खेलते लॉक हो गया कार का दरवाजा, दम घुटने से 5 साल के मासूम की मौत

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पुणे के चाकण परिसर में कार में दम घुटने से एक 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ बाहर खेल रहा था। इसी बीच पास खड़ी कार में जाकर छिप गया। गलती से कार का दरवाजा लॉक होने से बच्चा अंदर ही फंसा रह गया और कई घंटे बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

maharashtra children died of suffocation after he was accidentally locked up in a car

मिली जानकारी के मुताबिक मामला पुणे के चाकण परिसर का है जहां कार के अंदर लॉक हो जाने के वजह से बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खेल-खेल में बाहर खड़ी स्टीम कार में जाकर छिप गया था। गाड़ी में 6 घंटे के लिए बंद होने की वजह से उसका दम घुट गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की उम्र पांच साल बताई जा रही है। जब काफी देर तक परिजनों को बच्चे का अता-पता नहीं मिला तो उन्होंने बच्चे को ढूंढना शुरू किया। इसके बाद बच्चे का शव गाड़ी में पड़ा मिला।

ये भी पढ़ें- पुलिस ने पागल बताकर जिस महिला को भगाया, उसने थाने के गेट पर दिया बच्चे को जन्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+