'पहले केंद्र से दाल तो मिले, फिर देखेंगे कुछ काला है या नहीं', सीएम उद्धव ठाकरे ने ली बीजेपी की चुटकी

मुंबई। महाराष्ट्र में कभी सत्ता साझा करने वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब एक-दूसरे पर हमला बोलने का मौका नहीं गंवाती। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला जिसके बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने भी पलटवार किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस का नाम लिए बिना उन्हें निशाने पर लिया है।

सीएम उद्धव ठाकरे ने ली बीजेपी की चुटकी

सीएम उद्धव ठाकरे ने ली बीजेपी की चुटकी

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, 'कुछ लोग बोल रहा हैं कि दाल में कुछ काला है, उन्हें मैं कहना चाहता हूं कि अभी केंद्र सरकार की तरफ से दाल नहीं आई है, पहले दाल आ जाए फिर देखा जाएगा उसमें कुछ काला है या नहीं।' सीएम उद्धव ठाकरे के ये बयान उस समय आया है जब राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर सरकार पर बयानबाजी का दौर जारी है।

देवेंद्र फडणवीस पर साधा निशाना

देवेंद्र फडणवीस पर साधा निशाना

दरअसल, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बीते दिनों अपने एक बयान में उद्धव सरकार पर आरोप लगाया था कि प्रशासन कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या को दबा रही है और बिना लक्षण वाले लोगों की जांच करना बंद कर दी है। इस बयान पर रविवार को सीएम उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने फडणवी पर चुटकी लेते हुए कहा, 'महाराष्ट्र को केंद्र से अनाज की खेप मिलनी बाकी है।'

मुख्यमंत्री उद्धव ने केंद्र से मांगी दालें

मुख्यमंत्री उद्धव ने केंद्र से मांगी दालें

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, 'अभी दाल में काला होने का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि केंद्र से अभी दाल आई ही नहीं है। अभी हम लोगों की चावल बांट रहे हैं।' मालूम हो कि महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से अपने नागरिकों में अनाज बांटने के लिए चावल और दाल की मांग की है। केंद्र सरकार ने प्रदेश को चावल तो भेज दिया लेकिन दाल आना अभी बाकि है। इसी पर सीएम उद्धव ने देवेंद्र फडणवीस पर चुटकी ली है।

सीएम ने नितिन गडकरी की प्रशंसा की

सीएम ने नितिन गडकरी की प्रशंसा की

सीएम उद्धव ने कहा, 'महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्र की टीम आई है, कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि दाल में कुछ काला है। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि हमें केंद्र से दाल नहीं मिली है, जब वह आ जाएगी तब हम देखेंगे कि उसमें कुछ काला है या नहीं।' हालांकि इस बीच सीएम उद्धव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा शुरू की गई पहल की प्रशंसा भी की है।

मुंबई में सामने आए 324 नए COVID19 मामले

मुंबई में सामने आए 324 नए COVID19 मामले

बता दें कि भारत के सबसे बड़े कोरोना हॉटस्पॉट महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 7,628 हो गई है वहीं, महामारी से 323 लोगों की जान भी चली गई है। मुंबई में आज 324 नए COVID19 मामले दर्ज किए गए हैं, 13 मौतें भी हुई हैं, महानगर में कुल मामले 5194 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 204 हो गई है। रिकवरी के बाद आज 135 मरीजों की छुट्टी दे दी गई है, कुल 897 मरीजों की आज तक छुट्टी दी गई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना से भी घातक महामारी के लिए तैयार रहे इंसान, UN के पर्यावरण प्रमुख की चेतावनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+