मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कर्जत लोकल ट्रेन पटरी से उतरी

मुंबई। रेल हादसों का दौर खत्म नहीं हो रहा है। एक के बाद एक ट्रेन हादसों के शिकार हो रहे है। ताजा मामला मुंबई के लोकल ट्रेन का है, जहां एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कर्जत लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसा कैसे हुए इसे लेकर अभी कोई जा नकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन अब तक की जानकारी के मुताबिक इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

 Maharashtra: Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus-Karjat local train derails

आपको बता दें कि इससे पहले बिजनौर में संटिंग के दौरान मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरने का मामला सामने आया। वहीं 23 सितंबर को आगरा कैंट के पास आगरा- ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी के पटरी से उतर गई। इससे पहले भी यूपी में कई जगह ट्रेनों के पटरी से उतरने की घटना हुई।

19 सितंबर को ही सीतापुर के पास पैसेंजर ट्रेन के इंजन के पहिये पटरी से उतर गए थे। इससे पहले अगस्त में मुजफ्फरनगर के पास उत्कल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसमें करीब 23 लोगों की मौत हो गई थी। इन्हीं रेल हादसों की वजह से पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+