महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे कैबिनेट में बेटे आदित्य को भी जगह, 36 मंत्री लेंगे शपथ

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज दोपहर एक बजे होने जा रहा है। बड़ी खबर ये है कि एनसीपी विधायक अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे, जबकि शिवसेना विधायक और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी कैबिनेट में शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस के कोटे से 10 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कैबिनेट विस्तार में कुछ 36 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

राज्यमंत्री बनेंगे आदित्य ठाकरे

राज्यमंत्री बनेंगे आदित्य ठाकरे

मंत्री पद की शपथ लेने वाले कांग्रेस के 10 चेहरों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और अमित देशमुख का नाम भी शामिल हैं। कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी और उद्धव ठाकरे ने मुख्ममंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा केसी पड़वी, विजय वडेट्टीवार, सुनील केदार, वर्षा गायकवाड, असलम शेख, सतेज पाटिल, यशोमति ठाकुर, विश्वजीत कदम मंत्री पद की शपथ लेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण वे नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अशोक चव्हाण को पीडब्ल्यूडी विभाग दिया जा सकता है।

36 मंत्री होंगे उद्धव कैबिनेट में शामिल

एक महीने बाद होने जा रहे उद्धव ठाकरे कैबिनेट के पहले विस्तार में 36 मंत्री शामिल होंगे। वहीं, खबर आ रही है कि संजय राउत अपने भाई सुनील राउत को मंत्री ना बनाए जाने से नाराज हैं। इसके अलावा कुछ अन्य शिवसेना विधायक भी नाराज बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य ठाकरे के अलावा अब्दुल सत्तार, उदय सामंत, संदीपन भूमरे,शंकर गडख, अनिल परब, शंभुराज देसाई, येदगाउकर, दादा भूसे, संजय राठौड़ और गुलाब पाटिल को शिवसेना की तरफ से कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

आज होना है कैबिनेट का विस्तार

आज होना है कैबिनेट का विस्तार

सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी की ओर से नवाब मलिक, जितेंद्र अवध, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुशरीफ, बाबासाहेब पाटिल, राजेंद्र सिंगले, धनंजय मुंडे और अनिल देशमुख भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। अभी महाराष्ट्र कैबिनेट में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के दो-दो मंत्री शामिल हैं। एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी और उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+