बीजेपी MLA की बर्थडे पार्टी में भिड़ीं घरवाली-बाहरवाली, फिर सड़क पर जमकर हुआ बवाल

मुंबई। महाराष्‍ट्र में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक को धूमधाम से अपना जन्‍मदिन मनाना काफी महंगा पड़ गया। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इस सेलिब्रेशन में घरवाली और बाहरवाली का सामना हो गया। आमना-सामना तक तो ठीक बात उस वक्‍त ज्‍यादा बिगड़ गई जब दोनों बुरी तरह झगड़ पड़ीं। घटना मंगलवार रात को पंढारकाबाड़ा में हुई जो विधायक राजू तोडसाम के निर्वाचन क्षेत्र आर्णी में आता है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने विधायक के साथ भी हाथापाई की। विधायक की गर्लफ्रेंड को हल्‍की चोट आई है जिसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पत्‍नी और गर्लफ्रेंड, दोनों ही पक्ष से एफआईआर दर्ज करवाया गया है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

केट काटते ही शुरू हो गया बवाल

केट काटते ही शुरू हो गया बवाल

विधायक के करीबी सूत्रों ने बताया कि तोडसाम की पत्नी प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका हैं और उनके दो बच्चे हैं। विधायक फिलहाल भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता के साथ रह रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक नहीं लिया है। विधायक के समर्थकों ने मंगलवार को उनके जन्मदिन के मौके पर पंढारकाबाड़ा में एक कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन कराया था, जहां दोनों महिलाओं का आमना-सामना हो गया। सूत्रों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद, तोडसाम ने केक काटा। इसके बाद उनकी पत्नी और महिला मित्र में बहस हो गई जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई।

विधायक के साथ भी हुई हाथापाई, फिर हुआ लाठीचार्ज

विधायक के साथ भी हुई हाथापाई, फिर हुआ लाठीचार्ज

तोडसाम ने जब महिलाओं को शांत कराने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने उनके साथ भी हाथापाई की। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को विधायक को बचाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। उन्होंने बताया कि तोडसाम की महिला मित्र को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विवादों में रहते हैं विधायक राजू तोड़साम

विवादों में रहते हैं विधायक राजू तोड़साम

आपको बता दें कि तोडसाम या किसी स्थानीय भाजपा पदाधिकारी से इस बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क संभव नहीं हो सका। भाजपा विधायक राजू तोड़साम अक्सर प्रिया शिंदे के साथ नजर आते हैं। विगत दिनों एक सार्वजनिक प्रोग्राम में उन्होंने प्रिया के साथ जमकर डांस किया था। इस घटना के पूर्व एक कांट्रैक्टर ने उन पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+