महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर नाना पटोले ने दिया इस्तीफा, बनाए जा सकते हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले(Nana Patole)ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी आलाकमान नाना पटोले को महाराष्ट्र का अगला प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। पटोले हाल ही में दो दिनों के लिए दिल्ली आए थे, जहां उन्होंने पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाएं तेज हो गई थीं।

 महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले(Nana Patole)ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाना पटोले महाराष्ट्र कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। हालांकि महाराष्ट्र कांग्रेस के अगले अध्यक्ष पद की रेस में नाना पटोले सबसे आगे हैं। यही नहीं पार्टी के अंदर पोर्टफोलिया काफी शानदार माना जा रहा है। मोदी के खिलाफ बगावत करके पाटोले बीजेपी से बाहर आए हैं, वह राहुल गांधी की गुड बुक में हैं। यही वजह है कि महाराष्ट्र के बड़े नेता पाटोले के खिलाफ खुलकर कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।

बता दें कि, नाना पटोले पहले कांग्रेसी नेता थे, लेकिन 2014 में कांग्रेस छोड़कर वे बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद वे भंडारा-गोंडल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के सांसद चुने गए थे।लेकिन 2019 में वे बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। इसके बाद उन्हें पार्टी ने महाविकास अघाड़ी सरकार में विधानसभ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। नाना पटोले राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं।

फिलहाल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बालासाहेब थोराटा के पास है। वे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी हैं। उन पर अधिक बोझ के कारण पार्टी में लगातार नए अध्यक्ष की मांग की जा रही है। नाना पाटोले को प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री बनाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष का पद रिक्त होगा। कांग्रेस आलाकमान को इस पद के लिए भी किसी एक नेता का चयन करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विजय वडेट्टीवार और नितिन राऊत के नाम की चर्चा है। इनमें से जो मंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार होगा उसका मंत्रालय नाना पटोले को देकर उसे विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+