महाराष्ट्र में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- उन्हें बंटा हुआ भारत चाहिए, इस सोच पर शर्म आनी चाहिए
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही बचे हैं। राजनीतिक पार्टियों के धुरंधरों ने अपनी कमान संभाल ली है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकोला में एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले से ज्यादा मजबूत सरकार बनाने के लिए आज मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्ष में महायुति की सरकार ने दिखा दिया है कि महाराष्ट्र को कौन सा गठबंधन ईमानदारी के साथ आगे ले जा सकता है और कौन सा दल उसे विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकता है।

पीएम मोदी ने कहा ये वीर सावरकर के ही संस्कार हैं कि राष्ट्रवाद को हमने राष्ट्र निर्माण के मूल में रखा है। वहीं दूसरी तरफ वो लोग हैं जिन्होंने बाबा साहब का कदम-कदम पर अपमान किया, उन्हें दशकों तक भारत रत्न से दूर रखा। ये वो लोग हैं, जो वीर सावरकर का अपमान करते हैं। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बाबा साहब आंबेडकर के संविधान को पूरी तरह लागू न करने के प्रयासों के पीछे भी ऐसे ही लोगों की दुर्भावना है।
आर्टिकल 370 पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि छत्रपति शिवाजी की धरती पर आजकल राजनीतिक स्वार्थ के कारण ऐसी आवाजें उठाई जा रही हैं और ये खुलेआम कह रहे हैं कि महाराष्ट्र के चुनाव से अनुच्छेद 370 का क्या लेना देना? महाराष्ट्र से जम्मू-कश्मीर का क्या संबंध। ऐसी आवाज उठाने वालों को मैं कहना चाहता हूं कान खोलकर सुन लें। जम्मू कश्मीर के लोग मां भारती की संताने ही हैं।विपक्ष पर हमलावर होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से आप सभी खुश हैं, लेकिन उनका चेहरा उतर गया है, उन्हें दर्द हो रहा है।
पीएम ने कहा, 'आर्टिकल 370 का फैसले से आप खुश हैं, ये जरूरी कदम था, मोदी ने ठीक किया, आपकी इच्छा पूरी कर रहा हूं, आपाका आशीर्वाद बने रहेंगे, आपका आशीर्वाद बना रहेगा तो मोदी नया-नया काम करता रहेगा। आप लोग इतने खुश हैं, लेकिन उनके चेहरे की रोशनी गायब हो गई है, उनको दर्द हो रहा है। उन्हें ये एक भारत श्रेष्ठ भारत मंजूर नहीं है। उनको राजनीतिक फायदे के लिए बंटा हुआ भारत चाहिए। आज उनकी सारी चालें चौपट होती जा रही हैं।'
एनसीपी नेता प्रफुल पटेल पर इशारो इशारों में वार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब आए दिन यहां बम धमाके होते थे, मुंबई दहल जाता था। उस समय जो बम धमाके हुए उनके जो मास्टरमाइंड सामने आए वो बचकर निकल गए, दुश्मन देशों में बसेरा बना लिया। आज उन लोगों से ये देश पूछता है कि इतने बड़े गुनाहगार कैसे बचकर निकल गए। पीएम मोदी ने कहा कि बीते 5 वर्ष में गरीबों के सशक्तिकरण से सशक्त परिवार, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में हम जुटे हैं। उज्ज्वला योजना से लेकर आवास योजना तक, आयुष्मान योजना से लेकर मुद्रा योजना का लाभ समाज के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है।
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications