महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP के बीच सीटों का फॉर्मूला तय, इतनी सीटों पर लड़ेंगे दोनों दल

Recommended Video

    Maharashtra में Congress NCP में सींट बंटवारा, Sharad Pawar ने किया ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने तैयारी तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर दोनों दलों ने गठबंधन के मुताबिक सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल करते ही इसका ऐलान भी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में इस बार दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगीं। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं। ऐसे में बाकी बची 38 सीटें दोनों दलों ने अन्य छोटी सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ा है।

    125-125 सीटों पर लड़ेंगी कांग्रेस-NCP

    125-125 सीटों पर लड़ेंगी कांग्रेस-NCP

    एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्मूले की जानकारी दी है। सोमवार को नासिक में उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी और कांग्रेस आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 125-125 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी। शरद पवार ने ये भी ऐलान किया कि इस बार के चुनाव में नए चेहरों को मौका देंगे। साथ ही कुछ सीटें कांग्रेस से बदली भी जा सकती हैं।

    शरद पवार ने किया सीट शेयरिंग फॉर्मूले का खुलासा

    शरद पवार ने किया सीट शेयरिंग फॉर्मूले का खुलासा

    शरद पवार ने 10 सितंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के मुद्दे पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा की थी। शरद पवार ने बताया कि कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन के तहत सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस बार गठबंधन के फॉर्मूले के तहत 38 सीटें अन्य सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। दूसरी ओर कांग्रेस के तरफ से महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि दोनों दल इस बार गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। सीटों के बंटवारे का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के खिलाफ मजबूती से दावेदारी पेश करेंगी।

    2014 चुनाव में अकेले लड़े थे कांग्रेस-NCP

    2014 चुनाव में अकेले लड़े थे कांग्रेस-NCP

    बता दें कि 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी अकेले चुनाव मैदान में उतरे थे। उस समय कांग्रेस और एनसीपी के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई थी जिसके बाद पवार की पार्टी ने 15 साल पुराने गठबंधन को तोड़ लिया था। उस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं एनसीपी ने 41 सीटें जीती थीं। उस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्याद 122 सीटें जीती थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+