VIDEO: रैली के बाद मस्‍ती के मूड में दिखे ओवैसी, हाथ में माला लेकर 'मियां- मियां भाई..' पर किया डिस्‍को डांस

मुंबई। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ओवैसी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए शुक्रवार को औरंगाबाद पहुंचे ओवैसी जब जनसभा को संबोधित करने के बाद मंच से उतर रहे थे तो इसी दौरान वो लोगों को देखकर मंच पर बज रहे 'मियां- मियां भाई..' गाने पर थिरकने लगे। वीडियो देखने के लिए सबसे आखिरी की स्‍लाइड पर जाएं

हाथ में माला लिए फुल पॉवर में डांस कर रहे हैं ओवैसी

हाथ में माला लिए फुल पॉवर में डांस कर रहे हैं ओवैसी

समाचार एजेंसी ANI द्वारा जारी वीडियो में दिख रहा है कि असदुद्दीन ओवैसी रैली को संबोधित करने के बाद मंच से उतरते हैं और इसके बाद 'मियां- मियां भाई..' गीत की धुन पर डांस करने लगते हैं। ओवैसी के हाथों में फूलों की माला भी है। डांस के दौरान वे फूल भी फेंकते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी अक्सर अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और इस तरह से जोश में फूल फेंकते हुए ओवैसी के डांस का वीडियो पहली बार सामने आया है।

रैली में पीएम मोदी पर ओवैसी ने किया हमला

रैली में पीएम मोदी पर ओवैसी ने किया हमला

औरंगाबाद में ही ओवैसी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 1993 मुंबई दंगों पर श्रीकृष्ण आयोग की रिपोर्ट को लागू करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनावी भाषणों में विवादास्पद विषयों को उठाकर एक खास वर्ग को संदेश देने में लिप्त है।

देखिए VIDEO

आपको बता दें कि 2014 में हुए महाराष्ट्र चुनाव के दौरान ओवैसी की पार्टी ने अपना खाता खोलते हुए दो सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी। पार्टी ने 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। यह पहला मौका था जब उनकी पार्टी ने हैदराबाद से बाहर किसी अन्य राज्य में चुनावी जीत हासिल की थी। ओवैसी की पार्टी ने मुंबई की बायकूला था औरंगाबाद सीट सेंट्रल सीट पर जीत हासिल की थी। बायकूला से पार्टी उम्मीदवार वारिस पठान ने पच्चीस हजार वोटों से भी ज्यादा अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं औरंगाबाद सेंट्रल से इम्तियाज जलील ने तीस हजार वोटों से विजय हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+