Maharashtra: सियासी उठापटक के बीच अशोक चव्हाण ने रखी बड़ी मांग

मुंबई। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में सियासी उठापटक जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने मांग की है कि जैसा कि पहले से होता आया है विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सुप्रीम कोर्ट में अधिक से अधिक समय हासिल करने की कोशिश कर रही है, आप लोग इसके पीछे के मकसद को समझ सकते हैं, ये लोग दूसरे दल के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।

ashok chavan

शरद साहब हमारे नेता

बता दें कि इससे पहले एनसीपी नेता अजित पवार ने ट्वीट करके कहा था कि मैं एनसीपी के साथ ही हूं और हमेशा एनसीपी के साथ ही रहूंगा, शरद साहब हमारे नेता हैं। उन्होंने लिखा कि भाजपा और एनसीपी का गठबंधन महाराष्ट्र में पांच वर्ष के लिए स्थिर सरकार प्रदान करेगी जोकि प्रदेश और इसकी जनता के विकास के लिए गंभीरता से काम करेगी। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि

10 मिनट में साबित कर देंगे बहुमत

इससे पहले एनसीपी-शिवसेना और कांग्रेस ने प्रदेश में फडणवीस सरकार को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने इसपर सुनवाई करते हुए कहा कि वह कल इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगी। फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि राज्यपाल भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। अगर हमे बहुमत साबित करने का मौका दिया जाए तो 10 मिनट के भीतर हम बहुमत साबित कर देंगे।

30 नवंबर तक साबित करना है बहुमत

गौरतलब है कि भाजपा ने महाराष्ट्र में खुद की 105 सीटों के साथ एनसीपी की 54 सीटें, 11 निर्दलीय विधायकों के समर्थन का दावा किया है। भाजपा ने दावा किया है कि उसके पास 170 विधायकों का समर्थन है यानि पूर्ण बहुमत के आंकड़े से 25 विधायक ज्यादा। बता दें कि महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत के लिए कुल 288 सीटों में से 145 सीटों की जरूरत है। भाजपा को 30 नवंबर तक सदन नके भीतर अपना बहुमत साबित करने का समय दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+