Bypoll Voting: महाराष्‍ट्र, गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग, बारामती से सुनेत्रा पवार लड़ रही उपचुनाव

Bypoll Voting: गुजरात और महाराष्ट्र की कुल तीन विधासभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनावों के लिए वोटिंग। 23 अप्रैल 2026 को हो रही है। इन सभी उपचुनावों के नतीजों की मतगणना 4 मई 2026 को की जाएगी। खास बात यह है कि इसी दिन तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल समेत अन्‍य राज्‍यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

जिन तीन खाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग हो रही है उनमें महाराष्‍ट्र की दो सीटों में बारामती Baramati और राहुरी Rahuri विधानसभा सीट शामिल है। वहीं गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट के लिए भी वोटिंग हो रही है।

Bypoll Voting

महाराष्‍ट्र की बारामती विधानसभा सीट उपचुनाव 2026

महाराष्‍ट्र की बारामती विधानसभा सीट एनसीपी प्रमुख और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार के प्‍लेन क्रैश दुर्घटना में निधन के बाद खाली हो गई है। जिसके चलते यहां पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट से महाराष्‍ट्र की उपमुख्‍यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनाव मैदान में हैं। दिवंगत पति अजित पवार की सीट से उपचुनाव लड़ रही सुनेत्रा पवार की जीत पक्‍की मानी जा रही है।

अजित पवार की बारामती क्‍या अपने नाम कर पाएंगी सुनेत्रा पवार?

इसकी वजह है कि भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाले महायुति गठबंधन के समर्थन से चुनाव लड़ रही सुनेत्रा पवार के खिलाफ विपक्षी महायुति गठबंधन में शामिल उद्वव ठाकरे की शिवसेना यूटीबी, शरद पवार की एनसीपी ने उम्‍मीदवार नहीं उतारा है। वहीं कांग्रेस ने सुनेत्रा के खिलाफ जो उम्‍मीदवार उतारा था उसकी उम्‍मीदवारी भी वापस ले ली। तीनों विपक्षी पार्टियों ने दिवंगत अजित पवार के सम्‍मान में ये उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। हालांकि निर्दलीय और छोटी पार्टियों के उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिस कारण उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।

महाराष्ट्र की राहुरी विमहाराष्ट्र की राहुरी विधानसभा सीट उपचुनाव

महाराष्‍ट्र की राहुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां के भाजपा विधायक शिवाजीराव कर्डिले के निधन के बाद सीट खाली हो गई थी। इस वजह से निर्वाचन आयोग को यहां उपचुनाव करवाना पड़ रहा है।

इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के अक्षय कर्डिले (दिवंगत विधायक के बेटे) और महाविकास आघाड़ी की ओर से एनसीपी (शरद पवार गुट) के गोविंद मोकाटे के बीच माना जा रहा है। इसके अलावा संतोष चोलके (वंचित बहुजन आघाड़ी) और रावसाहेब खेवरे (बागी/निर्दलीय) भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बहुकोणीय हो गया है। कुल मिलाकर यह चुनाव भाजपा और महाविकास आघाड़ी के बीच सीधी टक्कर के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर परिवार और गुटीय राजनीति का भी महत्वपूर्ण परीक्षण माना जा रहा है।

गुजरात की उमरेठ विधानसभा उपचुनाव

गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां के मौजूदा भाजपा विधायक गोविंदभाई परमार का मार्च 2026 में निधन हो गया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई और निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव घोषित किया। उमरेठ का उपचुनाव स्थानीय स्तर पर यह मुकाबला सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न माना जा रहा है।

उमरेठ में किसके बीच है चुनावी मुकाबला?

इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, जहां भाजपा ने दिवंगत विधायक के बेटे हर्षद परमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से भृगुराज सिंह चौहान मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी के चुनाव न लड़ने से मुकाबला काफी हद तक सीधा भाजपा बनाम कांग्रेस हो गया है, हालांकि कुछ अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिससे चुनाव औपचारिक रूप से बहुकोणीय लेकिन असल में द्विपक्षीय लड़ाई माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+