Maharashtra: मुंबई के मानखुर्द में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर

A fire has broken out at a godown in Mankhurd area of Mumbai, details here: एक बड़ी खबर मायानगरी मुंबई से है, जहां के मानखुर्द के स्क्रैप मैटेरियल में भीषण आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह आग लगी है, वहां कबाड़ का बहुत बड़ा ढेर है। फिलहाल अभी किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 3 लेवल की आग है, जिसको बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर आग लगी है।

Maharashtra: मुंबई के मानखुर्द में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर

मालूम हो कि मुंबई में इन दिनों आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। बीते मंगलवार को भी मुंबई के गोरेगांव स्थित एक स्टूडियो में आग लगने की खबर सामने आई थी। जिसे बुझाने के लिए 8 दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचना पड़ा था। इस आग की चपेट में तो कई नहीं आया था लेकिन स्टूडियो में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था। यह स्टूडियो गोरेगांव के पश्चिम बांगुर में स्थित था, जो कि काफी दिनों से बंद था, कहा जा रहा था कि शार्ट सर्किट के कारण ये आग लगी थी।

ठाणे की बायोसेल कंपनी में लगी थी आग

तो वहीं एक हफ्ते पहले ही महाराष्‍ट्र के ठाणे शहर के वागले पुलिस स्टेशन के पास बायोसेल कंपनी में आग लग गई थीा। आग की वजह शार्ट सर्किट कही गई थी, इसमें भी किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।

आग लगने से पांच लोगों की मौत

पुणे (Pune) स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी परिसर की एक इमारत में पिछले महीने में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवार के प्रति सीरम इंस्टीट्यूट ने संवेदना व्यक्त की थी और 25-25 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया था। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक साइरस एस पूनावाला ने बयान जारी कर मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की थी और कहा था कि आज भारत के सीरम इंस्टीट्यूट में हम सभी के लिए अत्यंत दुखद दिन है। अफसोस की बात ये है कि मंजरी में हमारे अंडर इंस्टॉलेशन फैसिलिटी में लगी आग से लोगों की जान चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+