कोरोना वायरस से भारत में एक और मौत, मुंबई में 65 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम
मुंबई। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ा रही है, इसके साथ ही बढ़ रहा है महामारी से मौत का आंकड़ा। मंगलवार को कोरोना वायरस से देश में एक और मौत दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस से पीड़ित 65 वर्षीय एक बुजुर्ग के मौत की खबर सामने आई है। मृतक यूएई का नागरिक था और उसका इलाज मुंबई के ही कस्तूरबा अस्पताल में चल रहा था। बता दें कि महाराष्ट्र में मंगलवार को 3 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 101 हो गई है।
Recommended Video

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आने के बाद उद्धव सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन के साथ ही कर्फ्यू की भी घोषणा कर दी है। मगंलवार को पुणे से 3 और सतारा में 1 संक्रमित मामला सामने आने के बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 101 हो गई है। बता दें कि भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 500 के करीब पहुंच चुकी है वहीं, महामारी से अब तक 10 लोगों की जान भी जा चुकी है। जिसके बाद सरकार ने 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। नियमों का पालन न करने वाले लोगों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को रात 8 बजे देश को संबोधित किया था। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की थी कि वह अपने घरों में रहे और बाहर ना निकलें। पीएम मोदी ने 22 मार्च को लोगों से जनता कर्फ्यू लगाने की भी अपील की थी।
यह भी पढ़ें: रायपुरः कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर ने टाल दी शादी की तारीख












Click it and Unblock the Notifications