महाराष्ट्र: पालघर में सड़क हादसा, 6 की मौत और 45 घायल
मुंबई। एक बड़ी खबर महाराष्ट्र के पालघर से आ रही है, जहां रविवार को एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों के इलाज के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। यह दुर्घटना त्र्यम्बकेश्वर रोड़ के पास हुई है जहां बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे के कारण का खुलासा नहीं हुआ है, फिलहाल दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस और रेस्कयू टीम पहुंच चुकी है, राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और उन्हें पूरी तरह से मुमकीन मदद दी जा रही है, अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि हादसा क्यों और कैसे हुआ। हम मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उनके घरवालों को इस बारे में सूचित किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications