महाराष्ट्र: चंद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 6 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के चंद्रपुर इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें 6 लोगों ने जान गंवा दी, वहीं अन्य 6 घायल हो गए। यह हादसा गाड़ी (स्कॉर्पियो) और ट्रक की आपस में टक्कर की वजह से हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि भयनाक हादसे को बयाां करती है, तस्वीर में दिख रहा है कि स्कॉर्पियो का बोनट ट्रक के पीछे के हिस्से में घुस गया है, फिलहाल पुलिस मौके पर है, घटना की जांच चल रही है।

महाराष्ट्र: चंद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 6 घायल

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भी दो दिन पहले दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां अनियंत्रित तेज रफ्तार वॉल्वो बस डिवाइडर पार कर दूसरी दिशा से आ रही फार्च्यूनर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में फार्च्यूनर सवार पांच लोगों के साथ बस चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई थी, बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए थे।

फार्च्यूनर और रोडवेज बस की टक्कर में 6 की मौत

बता दें कि बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम की वॉल्वो बस आगरा से 40 यात्रियों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। वहीं, लखनऊ से तेज रफ्तार एसयूवी कार दिल्ली की ओर जा रही थी। सोमवार देर रात करीब 12:45 बजे रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित हो गई और दूसरी लेन पर चल रही कार को टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे जा गिरी। कार सवार पांच और रोडवेज के ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+