Maharashtra: औरंगाबाद में ट्रैक पर सोये प्रवासी मजदूरों के ऊपर से गुजरी ट्रेन, 16 की मौत
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद से है, जहां पर पटरी पर सोए 16 प्रवासी मजदूरों पर से ट्रेन गुजरने के चलते मौत हो गई, टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सभी मजदूर रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे, यह हादसा औरंगाबाद जालना रेलवे लाइन पर हुआ, मिली जानकारी के अनुसार यह घटना औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 5:15 बजे हुई, फ्लाईओवर के पास पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है, मरने वालों में मजदूरों के बच्चे भी शामिल हैं।
Recommended Video

कहा जा रहा है कि सभी मजदूर एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे और सभी मजदूर औरंगाबाद से गांव जानेवाली ट्रेन पकड़ने के लिए जालना से औरंगाबाद पैदल जा रहे थे, रात अधिक होने के चलते सभी ने सटाना शिवार इलाके में पटरी पर ही अपना बिस्तर लगा लिया। सुबह इसी पटरी से एक माल गाड़ी गुजरी और 16 मजदूर उसकी चपेट में आ गए और 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें औरंगाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दक्षिण सेंट्रल रेलवे की चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर का कहना है कि औरंगाबाद में कर्माड के पास एक हादसा हुआ है, जहां मालगाड़ी का एक खाली डब्बा कुछ लोगों के ऊपर चल गया है, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है।
मालूम हो कि लॉकडाउन के कारण देशभर में मजदूर फंस गए हैं, हालांकि केंद्र सरकार की ओर से मजदूरों को उनके राज्य वापस भेजने की इजाजत दे दी गई है, जिसके बाद राज्य सरकारों ने बसों की व्यवस्था कर अपने मजदूरों को बुलाया है, इसके अलावा रेलवे की ओर से स्पेशल श्रमिक ट्रेन भी चलाई गई हैं, जो मजदूरों को उनके राज्य पहुंचा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications