अनिल देशमुख के वकील और CBI सब इंस्पेक्टर को किया गया अरेस्ट, उपमुख्यमंत्री ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
मुंबई, 02 सितंबर। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा को बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर अनिल देशमुख के खिलाफ की जा रही जांच में प्रभाव डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। देशमुख के वकील को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है। आनंद डागा और सीबीआई के सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि सीबीआई के सब इंस्पेक्टर को बुधवार की रात को डागा से से घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस पूरे मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हमने इस पूरे मामले की विस्तर रिपोर्ट पुलिस से मांगी है।
Recommended Video

सीबीआई ने सब इंस्पेक्टर, नागपुर के एक वकील और अन्य के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में केस दर्ज किया था। मामले में जांच के दौरान सीबीआई ने आज सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि शुरुआत जांच रिपोर्ट में देशमुख को क्लीन चिट दे दी गई थी, यह रिपोर्ट शनिवार की रात को लीक हो गई थी, जिसके चलते सीबीआई को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद सीबीआई ने इस रिपोर्ट के लीक होने की जांच शुरू की जिसमे यह बात सामने आई कि शुरुआती जांच को प्रभावित किया गया था।
इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करके उनके खिलाफ ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भेजे गए समन को रद्द करने की अपील की है। गौरतलब है कि अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ यह जांच शुरू हुई थी। सीबीआई की शुरुआती जांच जिसकी रिपोर्ट लीक हो गई थी उसमे कहा गया था कि अनिल देशमुख के खिलाफ शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि उन्होंने जानबूझकर कोई अपराध नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications