पुणे: दो गुटों के बीच गैंगवार की वजह से एक की मौत, तीन घायल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र् में दो गुटों के बीच गैंगवॉर के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह घटना महाराष्ट्र के पुणे के जनता वसंत इलाके की है, जहां दो गुटों के बीच गैंगवॉर शुरू हो गई थी। इस हिंसा में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हिंसा किस बात को लेकर शुरू हुई थी।













Click it and Unblock the Notifications