10 साल की मासूम से छेड़खानी के आरोप में महंत की जमकर धुनाई, भेजा गया जेल

हरिद्वार। श्रद्धालु परिवार के साथ आई बच्ची के साथ महंत पर छेड़खानी का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार गुजरात से हरिद्वार तीर्थयात्रा पर पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार की बच्ची के साथ महंत ने छेड़खानी की थी, जिसके बाद लोगों ने आरोपी महंत को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। महंत की पिटाई के बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि गुजरात से श्रद्धालुओं का एक जत्था हरिद्वार में तीर्थयात्रा पर आया था।

assault

पुलिस के अनुसार इस जत्थे में कुल 20 लोग थे, जोकि कनखल के सूरत गिरी बंगला आश्रम में ठहरे हुए थे। रविवार को जब परिवार के कुछ सदस्य आश्रम के बाहर गए थे तो इसी समय आश्रम में मौजूद महंत ने बच्ची के साथ छेड़खानी शुरू कर दी, लेकिन जब बच्ची के शोर मचाने की आवाज आई तो परिवार के सदस्य तुरंत कमरे में पहुंचे, जहां महंत (50) बच्ची से छेड़खानी कर रहा था। जब परिजनों ने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि महंत उसके साथ छेड़खानी कर रहा था।

बच्ची की शिकायत के बाद परिजनों ने महंत की जमकर धुनाई कर दी। महंत की पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बारे में कनखल थाना प्रभारी ओमकांत भूषण ने बताया कि औचित्यानंद चेला विज्ञानंद 10 साल की मासूम से छेड़खानी कर रहा था। जिसके बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर महंत के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बच्ची का मेडकल टेस्ट कराया जाएगा, वहीं महंत को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- बरेली: नाबालिग से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, फिर पंचायत ने करा दिया बाल विवाह!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+