Mahakumbh 2025: महाकुंभ में कैसे विशालकाय बैलून, कैसे हुई भारी चूक? सच में भरी थी हीलियम गैस! जानिए सबकुछ
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। घटना में ऋषिकेश निवासी युवक प्रदीप और निखिल, हरिद्वार निवासी 12 वर्षीय अमन, मध्य प्रदेश के खरगोन निवासी ललित, इंदौर के शुभम के साथ प्रयागराज निवासी मयंक इस गुब्बारे की टोकरी में मौजूद थे, लेकिन उड़ान भरते ही तेज धमाके के साथ बैलून फट गया, हादसे में 6 लोग झुलस गए। दावा किया गया कि यह घटना हॉट एयर बैलून के फटने से हुई थी।
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सेक्टर 20 में सोमवार को हीलियम गैस से भरा एडवरटाइजिंग कंपनी का हॉट एयर बैलून फट गया। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें एंबुलेंस से उप केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है। यह हादसा सेक्टर 20 में अखाड़ा मार्ग के पास हुआ। जहां ये हॉट एयर बैलून फट गया। इससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से झलस गए। इनमें से एक श्रद्धालु की हालत नाजुक बताई जा रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एसआरएन की बर्न यूनिट में शाम तक सभी लोग भर्ती रहे। उप केंद्रीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे झुलसे हुए छह लोगों को लाया गया था।
कुंभनगर के सेक्टर 25 में हादसा
हॉट एयर बैलून की प्राइवेट कंपनी सेक्टर 25 में है। अधिकारियों के मुताबिक, महाकुंभ में कोई हॉट एयर बैलून नहीं फटा है। सेक्टर 20 में एडवरटाइजिंग कंपनी का बैलून फटा है।
गुब्बारे में हीलियम गैस का दावा
महाकुंभ सेक्टर 20 में मौजूद हॉट एयर वैलून कंपनी मौजूद है। जहां यह हादसा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, जमीन से उड़ते ही फट गया बैलून बैलून में हीलियम गैस भरी गई और यह जमीन से उड़ा ही था कि धमाके की तेज आवाज के साथ फट गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। टोकरी में सवार सभी छह लोग गभीर रूप से झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए उप केंद्रीय अस्पताल भेजा गया।
तीन बजे हुआ हादसा
तीन बजे 6 लोग लाए गए थे डॉ. सुयस कुमार और उनकी सहायक टीम ने आइसीयू में सभी का प्राथमिक इलाज किया और फिर एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications