लोकसभा चुनाव 2019: झारखंड में महागठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, कांग्रेस 7, झामुमो 4 सीटों पर लड़ेगी
नई दिल्ली: झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। रविवार को हेमंत सोरेने ने इसकी जानकारी दी। महागठबंधन में हुए समझौते के मुताबिक कांग्रेस 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा को गठबंधन के तहत 4 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा झारखंड विकास मोर्चो 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय जनता दल के साथ बातचीत चल रही है। वो अभी सीटों के बंटवारे से खुश नहीं है। महागठबंधन की सभी पार्टियां उन्हें पलामू सीट पर समर्थन देंगी।
महागठबंधन में किसको मिसी कितनी सीट
खबरों के मुताबिक खूंटी, रांची, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, धनबाद और सिंहभूम लोकसभा सीट कांग्रेस को दी गई है। वहीं दुमका, राजमहल, गिरिडीह और जमशेदपुर सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव लड़ेगी। बाकी कोडरमा और गोड्डा लोकसभा सीट जेवीएम को मिली है। गौरतलब है कि झारखंड में महागठबंधन के लिए शनिवार को रांची में जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के आवास पर बैठक हुई थी। इस मीटिंग में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया। आरजेडी की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी इस बैठक में शामिल नहीं हुई। आरजेडी अब भी चतरा के साथ-साथ पलामू सीट पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ा हुआ है।

आरजेडी बंटवारे से नाराज
इस बैठक में जेएमएम से हेमंत सोरेन, कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार और आलमगीर आलम, जेवीएम से बाबूलाल मरांडी मौजूद थे. आरजेडी से अन्नपूर्णा देवी के बदले संजय सिंह बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद संजय सिंह ने कहा कि चतरा और पलामू राजद की पारंपरिक सीटें हैं और वहां से पार्टी अपने प्रत्याशियों को मैदान में जरूर उतारेगी. अन्नपूर्णा देवी के बीजेपी में शामिल होने की बात को उन्होंने खारिज किया और इसे बीजेपी का षड्यंत्र बताया।

2014 में बीजेपी को मिली थी 12 सीटें
झारखंड में 14 लोकसभा की सीटें है। सावल 2014 भाजपा ने झारखंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 में से 12 सीटें जीती थीं। दो सीटें राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिली थी। इस साल झारखंड में चार चरण में होगा मतदान में होगा। यहां पहले चरण में 29 अप्रैल, दूसरे चरण में 6 मई, तीसरे चरण में 12 मई को और चौथे चरण में 19 मई को मतदान होगा। इन सब सीटों के नतीजे पूरे देश की लोकसभा सीटों के साथ 23 मई को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications