महागठबंधन के नेताओं ने लालू से की मुलाकात, चिराग पासवान बोले- जेल के रास्ते बनाना चाहते हैं सरकार

नई दिल्ली। बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में शामिल राजनीतिक दल सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन कर रहे हैं। महागठबंधन के नेता इसी मुद्दे पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद लोजपा प्रमुख के बेटे चिराग पासवान ने महागठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा है। चिराग पासवान ने कहा कि भ्रष्टाचार मामले के दोषी से मुलाकात के लिए महागठबंधन के नेता लाइन लगाए हुए हैं, ये बड़ी विडंबना है।

mahagathbandan allies met lalu yadav in ranchi jail, chirag paswan attacks

चिराग पासवान ने तंज कसते हुए कहा कि ये जेल के रास्ते सरकार बनाना चाहते हैं। पासवान का इशारा लालू प्रसाद यादव की तरफ था जो चारा घोटाले के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। तबीयत खराब होने के कारण वे अभी रांची में रिम्स में अपना इलाज करा रहे हैं।

बता दें कि बीजेपी का साथ छोड़कर उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन खेमे में चले गए थे। वहीं, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, लोजद के शरद यादव, विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी ने लालू यादव से रांची में मुलाकात की थी।बिहार में सीटों के बंटवारे से पहले इन नेताओं ने रांची में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। बता दें कि पहले भी सीएम नीतीश कुमार ने इन नेताओं पर तंज कसा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+