एमपी के विश्वविद्यालय में तैयार किए जा रहे हैं महाभारत के अभिमन्यु, जानिए कैसे?

नई दिल्ली। महाभारत के अभिमन्यु का नाम आते ही दिमाग में ऐसे बच्चे की तस्वीर आती है जो कि अपने मां के गर्भ से ही युद्दक्षेत्र के रण कौशल सीखकर आये थे, अगर अभिमन्यु ने चक्रव्यूह के बारे में अपनी मां सुभद्रा के गर्भ के दौरान बातें सुनी ना होतीं तो शायद महाभारत के इस अभूतपूर्व वीर के बारे में हमें मालूम ही नहीं होता है।

इसी तर्ज पर मध्यप्रदेश की अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में 'गर्भ संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को संस्कार से संबंधित ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि उनके गर्भ में पलने वाले बच्चे के दिमाग में हमारी संस्कृति और पुराणों की अच्छी बातें जायें। अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक यह ट्रेनिंग माताओं को फ्री दी जा रही है।

ऐसा माना जाता है कि बच्चे का दिमाग मां के गर्भ में ही काफी विकसित हो चुका होता है, ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपने प्रेगनेंसी के दौरान अच्छी और सकारात्मक बातें करनी चाहिए ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे पर उसका असर हो। विश्वविद्यालय में गर्भवती महिलाओं को रोज दोपहर 12 से 3 बजे तक ट्रेनिंग दी जाती है कि वो किस तरह अपने होने वाली संतान से बात करें, इस दौरान उन्हें योग और क्रोध ना करने की सलाह भी दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+