सावधान: अगर आप लगातार नाइट शिफ्ट कर रहे हैं तो...
लंदन। आजकल इंसान 24 घंटे में 20 घंटे काम करता है जिसके लिए कई संस्थानों में इंसान को लगातार काफी लंबे वक्त तक नाइट शिफ्ट करनी पड़ती है लेकिन नये अध्ययन में कहा गया है कि लगातार नाइट शिफ्ट इंसान के लिए अच्छी नहीं हैं।
आईये आपको बताते हैं कि लगातार नाइट शिफ्ट होने से क्या-क्या नुकसान होते हैं...
- स्पेन में बार्सिलोना के पोंप्यू फाब्रा युनिवर्सिटी के अध्ययन के मुताबिक लगातार नाइट शिफ्ट करने वाले व्यक्ति के अंदर सेक्स हार्मोन बढ़ जाता है।
- जिसकी वजह से इंसान के अंदर कैंसर का खतरा काफी बढ़ गया है।
- हॉर्मोन के बदलाव के कारण नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों को स्तन तथा प्रोस्टेट कैंसर का खतरा अधिक होता है।
- आपको बता दें कि इस शोध के लिए उन 75 लोगों को चुना गया जो कि लंबे समय से नाइट शिफ्ट कर रहे थे और 45 ऐसे लोगों को चुना गया जो कि दिन की शिफ्ट में काम करते थे।
- फिर दोनों लोगों के हार्मोनल चेंज का अध्ययन किया गया।
- जिसमें चौंकाने वाली बात निकलकर सामने आयी कि नाइट शिफ्ट वाले व्यक्तियों में बहुत ज्यादा हार्मोंनल डिसआर्डर थे।
- डे शिफ्ट में काम करने वालों की तुलना में नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में हमने प्रोजेस्टाजेंस की अधिकता पाई गयी जिससे कैंसर होने के चासेंज ज्यादा होते हैं।













Click it and Unblock the Notifications