कौन हैं महाकुंभ में आए डॉक्टर बाबा? जो छू कर ही ठीक कर रहे बीमारी! बोले- 'यकीन नहीं है तो मुझपर रिसर्च कर लो'

Doctor Baba Artatrana: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ एक असाधारण समागम है, जिसमें दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु और तीर्थयात्री आ रहे हैं। महाकुंभ में अब तक 10.21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। महाकुंभ से बार कई बाबा सुर्खियों में आए हैं। कोई चिमटा बाबा हैं तो कोई रुद्राक्ष वाले बाबा और कोई साइकिल बाबा हैं। ऐसे में अब एक डॉक्टर बाबा आर्तत्राण सुर्खियों में आए हैं।

बाबा अर्तत्राण का दावा है कि वो बड़ी से बड़ी बीमारी छू कर ही ठीक कर देते हैं। बाबा अर्तत्राण का दावा है कि वो अपने पैरों के स्पर्श से लोगों को ठीक करते देते हैं। उनका दावा है कि वे कैंसर सहित जटिल बीमारियों को भी सिर्फ एक स्पर्श से ठीक कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इन्हें डॉक्टर बाबा कहते हैं।

who is Baba Artatrana

who is Baba Artatrana: कौन हैं बाबा अर्तत्राण?

बाबा अर्तत्राण उड़ीसा के भुवनेश्वर से आए हैं। बाबा अर्तत्राण महानिर्वाणी अखाड़े के बाहर बैठ रहे हैं। बाबा के कैंप पर बीमारियों से राहत पाने की उम्मीद में आगंतुकों की लंबी कतारों में देखा जा सकता है।

बाबा अर्तत्राण का दावा है कि वे भगवान के आशीर्वाद और मंत्रों की शक्ति से असाध्य बीमारियों का इलाज कर सकते हैं। बाबा अर्तत्राण ने कहा, "मैं 2007 से यह दिव्य उपचार कर रहा हूं। कुछ भी खाने-पीने की जरूरत नहीं है, कोई दवा नहीं। बस स्पर्श करने, फोन पर बात करने और यूट्यूब पर मेरा मंत्र सुनने से बहुत बड़ी बीमारी ठीक हो जाती है। अगर कोई दूर है, तो फोन पर बात करने से वह ठीक हो जाएगा। वह मेरा मंत्र सुनेगा और ठीक हो जाएगा।"

who is Baba Artatrana

डॉक्टर बाबा अर्तत्राण का दावा- कोरोना में अपने स्पर्श से लाखों लोगों को किया ठीक

डॉक्टर बाबा अर्तत्राण ने आगे दावा किया कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने स्पर्श से लाखों लोगों को ठीक किया है। उन्होंने कहा, "जब कोरोना आया, तो मैंने हमारी ओडिशा सरकार को चुनौती दी। मैंने लाखों कोरोना को ठीक भी किया।"

बाबा अर्तत्राण ने साझा किया कि वह अपनी शक्तियों का लाभ वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करते हैं। वह अपनी क्षमताओं का श्रेय भगवान शिव के आशीर्वाद को देते हैं।

उन्होंने कहा, "सिर्फ ओडिशा या भारत में ही नहीं, मैं देश के बाहर भी जाता हूं। मैं वहां भी लोगों का इलाज करता हूं। यह भगवान शिव का आशीर्वाद है। उनके आशीर्वाद से मैं बड़ी से बड़ी बीमारी को चुटकी में ठीक कर सकता हूं और कुछ नहीं। मुझे नहीं पता कि भगवान ने मुझे इतनी शक्ति क्यों दी, लेकिन भगवान मुझे शक्तिशाली बनना सिखाते हैं।"

डॉक्टर बाबा अर्तत्राण 2007 से कर रहे हैं लोगों को ठीक!

बाबा अर्तत्राण ने कहा, "मैं 2007 से यह दिव्य उपचार कर रहा हूं। खाने-पीने की कोई जरूरत नहीं, पीने की कोई जरूरत नहीं, कोई दवा नहीं। बस छूने और फोन पर बात करने और यूट्यूब पर मेरा मंत्र सुनने से बहुत बड़ी बीमारी ठीक हो जाती है।" बाबा अर्तत्राण ने यह भी दावा किया कि उनकी इलाज का सफलता दर 99 प्रतिशत है। उन्होंने दावा किया है कि अगर उनपर जिसको भी यकीन नहीं है, वो उनपर रिसर्च कर सकते हैं।

13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। आगामी प्रमुख स्नान तिथियों में 29 जनवरी (मौनी अमावस्या - दूसरा शाही स्नान), 3 फरवरी (बसंत पंचमी - तीसरा शाही स्नान), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महा शिवरात्रि) शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+