Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं के लिए Air India की बड़ी पहल, दिल्ली-प्रयागराज के बीच की डेली फ्लाइट्स की शुरूआत
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयर इंडिया (Air India Flights for Maha Kumbh 2025) ने यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष पहल की है। एयरलाइन ने दिल्ली और प्रयागराज के बीच अस्थायी रूप से दैनिक उड़ानों की शुरुआत करने की घोषणा की है।
ये उड़ानें 25 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक चलेंगी, जिससे श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ के आयोजन में हिस्सा ले सकेंगे। एयर इंडिया का यह कदम महाकुंभ के दौरान आने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Maha Kumbh 2025: Air India उड़ानों का समय
25 से 31 जनवरी
दिल्ली से उड़ान: दोपहर 2:10 बजे (प्रयागराज पहुंचने का समय: 3:20 बजे)
प्रयागराज से वापसी: शाम 4:00 बजे (दिल्ली पहुंचने का समय: 5:10 बजे)
ये भी पढ़ें: Google भी मना रहा महाकुंभ का जश्न, Mahakumbh सर्च करते ही दिखेगा यह अद्भुत नजारा
1 से 28 फरवरी
दिल्ली से उड़ान: दोपहर 1:00 बजे (प्रयागराज पहुंचने का समय: 2:10 बजे)
प्रयागराज से वापसी: दोपहर 2:50 बजे (दिल्ली पहुंचने का समय: 4:00 बजे)
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विशेष सुविधा
एयर इंडिया ने कहा कि इन उड़ानों का समय ऐसा रखा गया है, जिससे उत्तर अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे देशों से दिल्ली के रास्ते आने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
अन्य एयरलाइंस की तैयारी
महाकुंभ के लिए स्पाइसजेट, इंडिगो और अकासा एयर ने भी विशेष उड़ानों की शुरुआत की है। ये एयरलाइंस विभिन्न शहरों से प्रयागराज के लिए उड़ानें संचालित कर रही हैं।
प्रयागराज एयरपोर्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड
14 जनवरी प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। इस दिन बमरौली सिविल एयरपोर्ट से 4,891 यात्रियों को लेकर 38 उड़ानें आईं और रवाना हुईं। इंडिगो ने 16 उड़ानें संचालित कीं। एलायंस एयर, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने 10-10 उड़ानें चलाईं। रात की उड़ान सेवाएं शुरू होने से एयरपोर्ट की उड़ानों की संख्या में इजाफा हुआ है।
Maha Kumbh 2025: रेलवे का योगदान
हवाई यात्रा के अलावा रेलवे ने भी मकर संक्रांति के मौके पर 100 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाईं। यह पहली बार था जब इतने बड़े पैमाने पर विशेष रेल सेवाएं शुरू की गईं। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये सुविधाएं यात्रा को आसान और सुविधाजनक बना रही हैं।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ में चौंकाने वाले युवा संत, खूबसूरत साध्वी के बाद 'IIT बाबा'! जो सबकुछ छोड़ बने सन्यासी
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications