महाराष्ट्र में भूकंप के तेज झटके, कोयना डैम रहा केंद्र
शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी।
पुणे। महाराष्ट्र के कोयना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 11:44 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र का कोयना डैम बताया जा रहा है। पुणे, कोल्हापुर समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी।

दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। उस समय किसी तरह के जानमाल को नुकसान नहीं आया था। कोयना में आए भूकंप में भी किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप आने के बाद लोग अपने घर से बाहर आ गए। पिछले महीने भी कोयना क्षेत्र में बेहद हल्के झटके महसूस किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications