मोदी के मुरीद जादूगर पीसी सरकार लायेंगे 'भाजपा के लिए जादूई' परिणाम

मशहूर जादूगर पीसी सरकार (जूनियर), जो अपने जादुई कारनामों के विश्व विख्यात है, का सामना जब भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी से हुआ, तो उन्होंने मोदी के दिमाग का बेहतरीन नक्शा बनाया।

जैसा कि आपको याद ही होगा हाल ही में मोदी अपनी जनचेतना रैली के लिए पश्चिम बंगाल गए थे। वहीं जब पीसी सरकार (जूनियर) ने मोदी को सुना तो उन्होंने अपनी मनोवैज्ञानिक -दृष्टि से मोदी के दिमाग का नक्शा खींच दिया।

यहां हम आपको बताना चाहेंगे कि पीसी सरकार ने कलकत्ता विश्विविद्यालय से मनोविज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि हासिल की है, मोदी के विषय में एक समाचार पत्र से सरकार ने कहा कि मैंने मोदी को कलकत्ता रैली के दौरान उन्हें अपनी मनोवैज्ञानिक -दृष्टि से आंका है और मैं उनसे बहुत प्रभावित हुआ और अब मैं यह दावे से कह सकता हूँ कि मोदी देश के लिए हितकर हैं।

पीसी सरकार (जूनियर) ने कहा कि मुझे मोदी का लोगों को यह सुझाव देना अच्छा लगा कि अगर चुनाव में जीत कर भाजपा सत्ता में आ जाती है तो निश्चत तौर पर ही बंगाल का विकास, जो अभी तक ममता जी के नेतृत्व में तेजी से चल रहा है ,वो भाजपा के नेतृत्व में दुगना हो जाएगा, पीसी सरकार (जूनियर) ने यह भी कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो वह भाजपा का विरोध भी करने से पीछे नहीं हटेंगे।

जब पीसी सरकार (जूनियर) से पूछा गया कि गुजरात दंगों में मोदी की भूमिका पर उनका क्या विचार है तो उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन करता हूँ।

Did You Know: मर्लिन पुरस्कार से सम्मानित हैं जादूगर पीसी सरकार जूनियर

पीसी सरकार (जूनियर) ने भ्रष्टाचार के मुददे पर भी अपनी राय देते हुए कहा कि देश से भ्रष्टाचार राष्ट्रीय एकता और सदभावना से ही दूर हो सकता है। इसके अलावा देश में बढ़ते हुए बलात्कार केस के मुददे पर पीसी सरकार का कहना है कि यह एक ऐसा सांस्कृतिक पतन है जिसे फिल्म सेंसर बोर्ड की सतर्कता द्वारा कंट्रोल लिया जा सकता है।

जब उनसे पूछा गया कि वे राजनीति में कैसे सफल हो पाएंगे जबकि इसके लिए जमीनी स्तर से ही प्रचार की जरुरत होती है तो पीसी सरकार (जूनियर) ने कहा कि एक जादूगर किसी फिल्म स्टार या संगीतकार की तुलना में जनता को अधिक प्रभवित करने की क्षमता रखता है फिर वे तो विश्व स्तर पर दिए जाने वाले प्रसिद्ध, मर्लिन पुरस्कार जो कि जादूगरों को दिया जाता है उससे सम्मानित हैं, ऐसे में वे जनता से आत्मीय संबंध स्थापित करने में जनता की नसों को टटोलने में अपेक्षाकृत अधिक सफल हो सकते हैं।

Did You Know: जादूगर पीसी सरकार जूनियर, जिसको कि भाजपा ने अपना लोकसभा टिकट दिया है, वह मशहूर जादूगर पीसी सरकार के दूसरे बेटे हैं। जिन्हें कि विश्व का सबसे बड़ा जादूगर अवार्ड 'मर्लिन पुरस्कार' मिल चुका है।

सरकार ने इस बात से भी इनकार किया कि उनकी सगाई की वजह से उनके चुनाव अभियान को आरंभ करने में देरी हुई बलिक उनका कहना की वो तो पहले से ही चुनाव अभियान से जुड़े हुए हैं।

पीसी सरकार ने मीडिया के इस दावे को भी खारिज किया है जो पीसी सरकार की वाम दल से निकटता की बात करता है, उनका कहना है कि मेरा संबंध सभी से अच्छा है, और मैं पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी और सिद्धार्थ शंकर रे के बहुत करीब रहा हुँ लेकिन अब कोई भी मुझे कांग्रेस से सहानभूति रखने वाला नहीं कह सकता मेरे दादा जी डाक्टर थे और उन्होंने ही ज्योति बसु के बेटे की डिलीवरी की थी तब उनके परिवार से हमारे पैतृक संबंध हैं पहले बंगाल में अब बंग्लादेश में भी।

गौरतलब है कि पीसी सरकार को उनके जादू, जिसमें उन्होंने ताज महल को क्षण भर के लिए गायब कर दिया था और 10 बोगी वाली ट्रेन को बर्दवान स्टेशन पर न्यायधीशों की मण्डली के आगे से ओझल कर दिया था. के लिए घर-घर में पहचाना जाता है। आपको बता दें कि भाजपा ने जादूगर पीसी सरकार को पश्चिम बंगाल की बारासात लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+