फिर खतरे में दो मिनट की मैगी, बाराबंकी में सैंपल्स फेल, लखनऊ में भी जांच शुरु
लखनऊ। दो मिनट की मैगी पर एक बार फिर से संकट में आ गयी है। बाराबंकी में मैगी के सैंपल एक बार फिर से फेल हो गये हैं। यहां इसके टेस्ट मेकर में तय मात्रा से अधिक लेड पाया गया है।

बाराबंकी में मैगी के सैंपल्स फेल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मैगी की नियमति निगरानी करने का आदेश भी दे दिया है। बाराबंकी के बाद लखनऊ में भी इसके सैंपल्स की जांच शुरु हो गयी है। लखनऊ के बाजार खाला इलाके में दुकान से मैगी के सैंपल्स लिये गये हैं और इसे लैब में जांच के लिए भेजा गया है।
इसके साथ ही हर रोज पांच अलग-अलग इलाकों से इसके सैंपल्स को टेस्टिंग के लिए भेजे जाने का आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि गत दिनों ही मैगी सात महीने का प्रतिबंध झेलने के बाद बाजार में वापस आयी है।












Click it and Unblock the Notifications