Train Accident: मदुरै ट्रेन हादसे में अब तक 6 मृतकों की पहचान, पुलिस ने जारी की लिस्ट
लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के मदुरै में प्राइवेट में कोच में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में अब तक 6 मृतकों की पहचान की जा चुकी है।
मदुरै पुलिस ने लखनऊ से रामेश्वरण जाने वाले ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग लगने से मरने वालों की शिनाख्त कर रही है। शनिवार को पिलिस ने 6 मृतकों की पहचान की। इसकी लिस्ट जारी की है, जिसमें चार महिलाएं है। जबकि अन्य शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

शुक्रवार मदुरै हादसे में मरने वाले जिन 6 लोगों की पहचान पहचान की गई वो निम्न हैं-
परमेश्वर दयाल गुप्ता (55)
शत्रुदमन सिंह ( 65 सीतापुर )
मिथिलेश कुमारी (62 सीतापुर )
शांति देवी (67 लखीमपुर )
मनोरमा अग्रवाल (80 लखनऊ)
हिमानी बंसल (22 लखनऊ)
हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि 20 यात्री घायल हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर मिले अपडेट के मुताबिक ट्रेन का प्राइवेट कोच यूपी के सीतापुर से बुक किया गया था। कुल 62 लोगों के लिए कोच बुक था। यात्री चार धाम यात्रा पर जा रहे थे। मदुरै आकर सभी रामेश्वरम दर्शन करना चाहते थे। अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन में आग उस वक्त लगी जब ट्रेन शनिवार सुबह मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हुआ।
हादसे में घायल अशोक कुमार ने बताया, "हम सो रहे थे और तभी अचानक आग लग गई। दरवाजे चारों तरफ से बंद थे, खिड़कियां भी बंद थीं। हमें चाबियां नहीं मिलीं। हमने प्लायर से हैंडल तोड़कर दरवाजा खोला। कुछ लोग भागने में सफल रहे , बाकी फंस गए थे।"












Click it and Unblock the Notifications