दिल्ली-लखनऊ के मदरसों में भी सुनी गई मोदी की तकरीर
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी के बहुत से मदरसों के छात्रों ने भी सुना सुना शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ओजस्वी भाषण। राजधानी के तुर्कमान गेट स्थित अल्लमां रफीक मदरसे ने टीवी की व्यवस्था कर रखी थी ताकि नरेन्द्र मोदी का भाषण सुना जा सके।

उम्दा रहा मोदी का भाषण
अल्लमां रफीक मदरसे के प्रभारी मकसूद अहमद ने बताया कि उन्हें हालांकि कहीं से किसी तरह का फरमान नहीं मिला था कि हम अपने बच्चों को प्रधानमंत्री के भाषण को सुनवाएं ही, तो भी हमें लगा कि हमें हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना चाहिए।
उनका कहना था कि प्रधानमंत्री का भाषण बहुत उम्दा रहा। सब बच्चों ने उसे पसंद किया। सारे छात्र वक्त रहते मदरसे में एकत्र हो गए थे भाषण सुनने के लिए।
इसी तरह से अल्लाह कालोनी स्थित मदरसे में करीब 200 बच्चों ने नरेन्द्र मोदी के भाषण को सुना।
लखनऊ के मदरसों में भी सुनी गई मोदी की तकरीर राजधानी की तरह से लखनऊ के भी बहुत से मदरसों में प्रधानमंत्री के भाषण को सुनवाने की मदरसों की तरफ से पहल हुई।
ठाकुरगंज के मदरसे के प्रभारी मौलाना जफर अब्बास का कहना था कि भले ही हमारे नरेन्द्र मोदी के कुछ मसलों पर मतभेद हैं, पर हमें लगा कि जब वे वजीरे-ए-आजम के नाते देश के बच्चों से बात करना चाहते हैं तो हमें इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। प्रधानमंत्री के भाषण को कुछ स्कूलों ने स्क्रीन लगाकार भी दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications