बंद करो मदरसों को ये तो समलैंगिकों के अड्डे बन गये हैं: AMU प्रोफेसर

अलीगढ़। मदरसे में छात्र के साथ अप्रकृतिक दुष्कर्म के बाद बरेली में माहौल तनावपूर्ण है। लेकिन इस मामले में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एक प्रोफेसर ने जो बयान दिया है उससे पूरे देश में बवाल मच गया है। प्रोफेसर वसीम राजा पर आरोप है कि उन्होंने एक टीवी चैनल को व्हाट्सएप मैसेज भेजा। इस मैसेज में उन्होंने लिखा कि मौलाना इस तरह की गतिविधियों में शामिल है और देश के मुस्लिम युवाओं को भाग्य तभी बदलेगा, जब मदरसों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

Madrassas dens of gays, ban them: AMU professor
जो खबर चल रही है उसके मुताबिक इस मैसेज में राजा का कहते हैं कि हम मदरसों को हटाना चाहते हैं। यहां पर होमोसेक्सुअलिटी अनियंत्रित स्तर पर है, मौलाना इसमें शामिल हैं। बवाल मचा तो प्रोफेसर अपनी बात से मुकर गये और कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही है।

उन्होंने कहा कि मैं सार्क कांफ्रेस का सदस्य रह चुका हूं और समुदाय के उद्धार की बात की है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैंने इस तरह की बातें कही। मेरा फोन हैक हो गया था और मैंने अब उस चैट ग्रुप को ब्लॉक कर दिया है। वहीं एएमयू के छात्र इस मुद्दे को सोशल नेटवर्किंग साइट पर उठा रहे हैं। चारों तरफ राजा की टिप्पणी की निंदा हो रही है। छात्रों का कहना है कि प्रोफेसर के बयान से यूनिवर्सिटी के नाम को धक्का पहुंचा है। ऐसा कहने से पहले सोचना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+