मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़, कल भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश राज्य का बड़ा हिस्सा बीते कई दिनों से भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहा है। अभी भी प्रदेश को राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 32 से ज्यादा जिलों में कल (गुरुवार) भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में रेड अलर्ट, कुछ में ऑरेंज अलर्ट और कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किए किए गए हैं।

Madhya pradesh weather very heavy rainfall expected many districts Indore Bhopal

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के इंदौर, धार, खंडवा, खरगौन, झाबुआ, अलीराजपुर, बरवानी, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, शाहपुर, अगर, देवास, नीमच, मंदसौर, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सेहोर, गुना और अशोकनगर में गुरुवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है सेंट्रल एमपी के ऊपर मॉनसूनी हवाओं की वजह से कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से राज्य में 15 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के बाद जिंदगी ठहरी हुई है। यहां कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल के कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। वहीं, 2016 के बाद पहली बार कोलार डैम के गेट खोलने पड़े हैं। हरदा में हुई भारी बारिश ने जेल के कैदियों को मुश्किल में डाल दिया।

भोपाल के अलावा खंडवा, धार, सीधी में भी भारी बारिश हो रही है। राज्य में मौसम के साथ तापमान में भी बदलाव का दौर बना हुआ है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.4, ग्वालियर का 25 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.1 सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+