मध्य प्रदेश में कर्जमाफी की योजना पर कैबिनेट की मुहर, कट-ऑफ की तारीख बढ़ाई
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की कर्ज माफी स्कीम को मंजूरी दे दी है। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ करने को मंजूरी दे दी गई। कमलनाथ कैबिनेट ने कट-ऑफ की तारीख भी आगे बढ़ा दी है, जिसके बाद अब 12 दिसंबर 2018 तक जिस किसान ने 2 लाख रुपए तक का कर्ज लिया है, वो माफ कर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा कांग्रेस पार्टी ने किया था। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान कर दिया था। किसानों के 2 लाख रु तक के कर्ज को कांग्रेस ने माफ करने का ऐलान किया था। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी किसानों का कर्ज माफ कर दिया था।
विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो किसानों के 2 लाख तक के ऋण माफ किए जाएंगे। किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे को राहुल गांधी जोर-शोर से उठा रहे हैं और पीएम मोदी पर देशभर के किसानों का कर्ज माफ करने को लेकर दबाव बनाते रहे हैं।
-
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications