VIDEO: घायल युवक को देख शिवराज ने रुकवाई गाड़ी, खुद बैठाया एंबुलेंस में

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मदद करते दिख रहे हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह का काफिला भोपाल-जैत रोड से गुजर रहा था तभी उन्होंने देखा कि एक एक्सीजडेंट हो गया है और युवक जमीन पर गिरा हुआ है। ये देख उन्होंने गाड़ी रुकवाई और उतरकर घायल युवक के पास पहुंचे।

Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan stops convoy to help injured motorcyclist

शिवराज सिंह एंबुलेंस के आने तक रुके रहे और खुद मदद कर घायल को एंबुलेंस में बैठाया। हादसा मंडीदीप के पास हुआ जहां से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला गुजर रहा था। शिवराज सिंह अपने परिवार के साथ यहां से जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को शिवराज सिंह भोपाल से अपने गांव जैत जा रहे थे। तभी मंडीदीप के पास उन्होंने घायल युवक को देखा। एंबुलेंस के चले जाने के बाद ही वो अपने गांव को गए। बताया गया है कि घायल युवक बाइक से जा रहा था तो तभी एक वाहन की उससे टक्कर हो गई। घायल युवक को देख कुछ लोग सड़क पर रुके और एंबुलेंस को फोन किया। तभी पीछे से शिवराज सिंह का काफिला भी वहां आ पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+