मध्य प्रदेश में भाजपा तो राजस्थान में कांग्रेस को हैरान कर सकते हैं चुनाव परिणाम
नई दिल्ली। अगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंतरिक सर्वे पर गौर करें तो मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए हालात अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में किए गए सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से अभी भी 8 सीटें कम हासिल करती दिखाई दे रही है। वहीं राजस्थान में बीजेपी कांग्रेस को हैरान कर सकती है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होने हैं।

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में अच्छी स्थिति में नहीं है और पार्टी हवा को अपने पक्ष में करने की आखिरी कोशिश में जुटी है क्योंकि सूबे में 28 नवंबर को ही मतदान होना है। बताया जा रहा है कि ये सर्वे टिकटों के बंटवारे और नामांकन वापस लेने की तारीख गुजरने के बाद किया गया था। दूसरी तरफ बीजेपी के लिए राजस्थान से अच्छी खबर है कि पार्टी ने अपनी स्थिति में काफी सुधार किया है और जिस प्रकार से बीजेपी ने वापसी की है, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हैरान कर सकती है।
जिस प्रकार से टिकटों का बंटवारा हुआ है, वो बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है और रही-सही कसर कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई ने पूरी कर दी है। राजस्थान कांग्रेस में टिकटों के बंटवारे को लेकर उठापटक जारी है जिससे नेताओं को निजी तौर पर लाभ मिल सकता है लेकिन पार्टी को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
राजस्थान में बढ़त गंवाती दिख रही कांग्रेस
वर्तमान हालात में, बीजेपी कांग्रेस से बेहतर नजर आ रही है। कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर जिस प्रकार मतभेद सामने आए हैं, लोगों में गलत संदेश जा रहा है। राजस्थान कांग्रेस में पनपा ये मतभेद पार्टी को नुकसान पहुंचाता दिखाई पड़ सकता है। इस कारण आलाकमान को दखल देना पड़ा। राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है।












Click it and Unblock the Notifications