मध्‍य प्रदेश के राजनीतिक घमासान के बीच शिवराज सिंह का ट्वीट- प्रतीक्षा कीजिए, परिणाम अच्छे होंगे'

नई दिल्‍ली। ज्‍योत‍िराद‍ित्‍य स‍िंध‍िया ने होली के द‍िन कांग्रेस पार्टी की प्राथम‍िक सदस्‍यता से इस्‍तीफा देकर मध्य प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा दिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर हुई बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के मंत्रियों को छोड़ सभी ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद कमलनाथ से नया मंत्रिमंडल बनाने के लिए कहा गया है। इस पूरे प्रकरण पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि राजनीति हो या सामान्य जीवन कोई शत्रु नहीं होता है, बल्कि परिस्थितियां ही केवल विपरीत होती हैं। हालात सामान्य होने की प्रतीक्षा कीजिए, परिणाम सुखद होंगे।" इस बयान के साथ शिवराज सिंह ने एक फोटो भी शेयर किया।

मध्‍य प्रदेश के राजनीतिक घमासान के बीच शिवराज सिंह का ट्वीट- प्रतीक्षा कीजिए, परिणाम अच्छे होंगे

शिवराज सिंह चौहान के ऑफीशियल ट्विटर पेज ऑफिस ऑफ शिवराज से इस ट्वीट को किया गया है। शिवराज सिंह चौहान ने इस ट्वीट को रि-ट्वीट किया है। आपको बता दें कि मंगलवार सुबह जब पूरा देश होली का जश्न मना रहा था, तभी सिंधिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। बैठक में क्या बातचीत हुई, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। अब दोनों पार्टियां कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने विधायकों को बचाने में लगी हैं।

सिंधिया के साथ ही उनके समर्थक पार्टी के 22 विधायकों के इस्तीफे से राज्य की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इससे पहले कमलनाथ सरकार के 19 बागी विधायकों के बेंगलुरु पहुंचने की खबर आई थी। इनमें कई मंत्री भी शामिल हैं। सभी विधायकों के फोन बंद आ रहे हैं। ये तमाम ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के बताए जा रहे हैं। कांग्रेस में बगावत के संकेत देखते हुए भाजपा विधानसभा सत्र की शुरुआत में कमलनाथ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है। भाजपा ने मंगलवार को विधायक दल की बैठक भी बुलाई है। राज्य भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ व्यवहार और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के हस्तक्षेप के कारण कांग्रेस आज यह स्थिति देख रही है। भाजपा का इससे कोई लेना देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+