कमलनाथ के मंत्री ने साध्वी प्रज्ञा को बताया अनोखा जीव, पीएम मोदी पर भी कसा तंज

नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर सियासत अभी थमी नहीं थी कि अब कमलनाथ सरकार के एक मंत्री ने बीजेपी नेताओं को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। कमलनाथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई बार '...प्यारे मोदी..' कहते हुए तंज कसा, जबकि उन्होंने बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अनोखा जीव बताया।

प्रज्ञा ठाकुर को बताया अनोखा जीव

प्रज्ञा ठाकुर को बताया अनोखा जीव

सज्जन सिंह ने प्रज्ञा ठाकुर को अनोखा जीव बताते हुए देवास जिले स्थित चामुंडा देवी का मंदिर देने की बात कही। उन्होंने इसके पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि यहीं पर संघ नेता सुनील जोशी हत्याकांड में प्रज्ञा ठाकुर पर मुकदमा चला था, इसलिए माता के चरणों में रहेंगी तो पाप धुल जाएंगे। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि इन लोगों को लोकसभा में भेज दिया है, अब सभी को एक-एक मंदिर दान में देंगे ताकि, इनकी रोजी-रोटी चलती रहे।

ये लोग लोकतंत्र की मर्यादा गिरा रहे - सज्जन सिंह वर्मा

ये लोग लोकतंत्र की मर्यादा गिरा रहे - सज्जन सिंह वर्मा

मध्य प्रदेश के मंत्री ने कहा कि ये लोग लोकतंत्र की मर्यादा गिरा रहे हैं। वहीं, मंत्री ने मध्य प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाम पर कहा कि वे कई वरिष्ठ पदों पर रहे हैं, वे जिसपर हाथ रख दें तो उसे पौधा बना दें, उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। बता दें कि मध्य प्रदेश में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के 'मारक शक्ति' वाले बयान पर राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी सांसद पर निशाना साधा है।

दिग्विजय सिंह को किसी पद की लालसा नहीं- सज्जन सिंह वर्मा

दिग्विजय सिंह को किसी पद की लालसा नहीं- सज्जन सिंह वर्मा

कुछ दिनों पहले ही साध्वी प्रज्ञा ने बीजेपी नेताओं ने निधन पर विवादित बयान दिया था। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर की श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा ठाकुर ने विपक्ष द्वारा भाजपा के नेताओं पर मारक शक्ति के प्रयोग की आशंका जताई थी। उन्‍होंने कहा था, 'मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराज जी आए थे उन्होंने कहा था ये बहुत बुरा समय चल रहा है। विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओ के लिए कर रहा है। ऐसे में आप सावधान रहें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+