मध्य प्रदेश चुनाव: आखिरी दौर में फिक्रमंद कांग्रेस हाईकमान ने जारी किया 'हाईअलर्ट'
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं सियासी हंगामा तेज होता जा रहा है। चाहे सत्ताधारी बीजेपी हो या फिर कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जोरदार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हालांकि पिछले 15 साल से मध्य प्रदेश की सत्ता से दूर कांग्रेस ने इस बार चुनाव प्रचार की अंतिम घड़ियों में खास रणनीतिक बदलाव की तैयारी कर ली है। प्रचार के आखिरी दौर में कोई खेल नहीं हो जाए इसके लिए कांग्रेस हाईकमान काफी फिक्रमंद नजर आ रहा है। यही वजह है कि उनकी ओर से पार्टी की प्रदेश इकाई को 'हाईअलर्ट' जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में आज यानी सोमवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा।

कांग्रेस आलाकमान ने बनाई नई रणनीति
कांग्रेस आलाकमान की ओर से कहा गया है कि मध्य प्रदेश में 26 नवंबर को चुनाव प्रचार थमने के बाद भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और उम्मीदवार आराम से नहीं बैठें। सभी अपने मतदान क्षेत्रों में लोगों से लगातार संपर्क बनाए रहें, इसके साथ ही चुनाव को लेकर रणनीतिक रूप से तैयारी को और मजबूत बनाएं। इसके साथ ही आलाकमान ने पार्टी के बूथ प्रबंधन को लेकर भी खास हिदायतें दी हैं।

'चुनाव प्रचार संपन्न होने के बाद भी सक्रिय रहें पार्टी नेता और कार्यकर्ता'
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान को इस बात सूचना मिली है कि मध्य प्रदेश में चुनाव से ठीक पहले के तीन दिन पार्टी की मुश्किल बढ़ा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी तेजी से उन क्षेत्रों में सक्रिय हो गई है जहां कांग्रेस की संभावनाएं बेहतर नजर आ रही हैं। लिहाजा कांग्रेस हाईकमान ने एमपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को कहा है कि वे मतदान की सुबह तक रणनीतिक तैयारियों में कोई ढिलाई नहीं बरतें। हाईकमान इस चुनाव को 'करो या मरो' की तर्ज पर मान के चल रही है।

बीजेपी की चुनावी रणनीति से कांग्रेस आलाकमान ने बदला प्लान
कांग्रेस आलाकमान को लग रहा है कि जिस तरह से बीजेपी के रणनीतिकारों ने मध्य प्रदेश चुनाव के आखिरी दौर में पूरी ताकत झोंक दी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत दिग्गज चुनाव मैदान में हैं, इससे कहीं कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ जाए। इन्हीं वजहों के चलते कांग्रेस ने पार्टी नेताओं को सतर्क किया है। इसके पीछे वजह ये भी है कि बीजेपी हर सीट पर अपनी चुनावी तैयारी का अहम बनाने के लिए साधन-संसाधन भी झोंक रही है।

28 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव
कांग्रेस आलाकमान को विश्वस्त सूत्रों से ऐसी खबरें मिल रही कि बीजेपी ने चुनावी के आखिरी दौर को लेकर खास प्लानिंग कर रखी है। कांग्रेस सूत्रों की ओर से मिल रहे फीडबैक के जरिए ही पार्टी को लग रहा कि चुनाव से ठीक पहले कोई खेल नहीं हो जाए। इसलिए पार्टी ने प्रदेश पार्टी के नेताओं को खास निर्देश जारी किया है। इस पूरी कवायद के पीछे रणनीति यही है कि मध्य प्रदेश में पार्टी की चुनावी रणनीति किसी भी तरह से कामयाब हो जाए।
-
Pratibha Singh Solanki: कौन हैं 10वीं में 499 अंक लाने वाली प्रतिभा?MP बोर्ड टॉपर ने खुद बताया सक्सेस का मंत्र -
MP Board Results 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट! -
MP Board Result 2026: इंटर का रिजल्ट जारी होते ही हो गया सर्वर डाउन? इस आसान तरीके से चेक करें ऑफलाइन रिजल्ट -
MP Board Result 2026 Prize Money: टॉपर्स की चमकी किस्मत, किन स्टूडेंट्स को लैपटॉप के साथ मिलेगा कैश प्राइज? -
MP Board Result 2026 Topper List: जारी हुए एमपी बोर्ड के नतीजे, 10वीं-12वीं में कौन बना टॉपर? चेक करें लिस्ट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications