जायदाद के बंटवारे में सास-ससुर के हिस्से आया हैंडपंप, बहू ने मांगा पानी तो जिंदा जलाया

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के बेतुल में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने जलाकर मारने की कोशिश की। इसकी वजह पानी को लेकर हुए विवाद था। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। घटना गुरुवार की जिले के बदोरा गांव की है। बेतुल बाजार के थाना इंचार्ज भैयालाल यूके ने बताया कि- 40 साल की महिला द्वारका साहू ने अपने बयान में बताया है कि उसके ससुराल वालों ने पानी को लेकर हुए विवाद के बाद उसपर कैरासीन छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

आग में झुलसी महिला की हालत गंभीर

आग में झुलसी महिला की हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि महिला को पहले बेतुल के ही जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर हालत के चलते भोपाल के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पूरा परिवार एक ही साथ रहता था लेकिन कुछ माह पहले जायदाद के बंटवारे के बाद महिला और उसके पति के हिस्से में सेप्टिक टैंक आया जबकि ससुराल वालों के हिस्से में हैंडपंप आया। लेकिन इसके बाद से जब भी महिला हैंडपंप से पानी लेने की कोशिश करती उसे परिवार वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाता। गुरुवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ जिसका नतीजा हुआ कि ससुराल वालों ने महिला पर कैरोसीन तेल छिड़करकर उसे आग के हवाले कर दिया।

'मां को गालियां दीं और फिर तेल छिड़ककर...'

'मां को गालियां दीं और फिर तेल छिड़ककर...'

पीड़ित महिला की बेटी ने बयान दिया है कि- मेरी दादी और पूरे परिवार ने मेरी मां को आग के हवाले कर दिया। हम पहले मिल जुलकर रहते थे लेकिन जायदाद के बंटवारे के बाद पानी को लेकर अकसर विवाद रहता था। उन लोगों ने मेरी मां को गालियां दीं और उनपर तेल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि महिला के ससुर भदिया साहू, जेठ राजेंद्र साहू और भोला साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं महिला का सास रमराती बाई और जेठानी ललिता साहू को गिरफ्तार किया जाना अब भी बाकी है। आरोपियों को अदालत में पेश गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

'बहु को जिंदा जलाया और अस्पताल में शव को...'

'बहु को जिंदा जलाया और अस्पताल में शव को...'

हाल ही में यूपी के कासगंज से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां के एक गांव में एक विवाहिता की आग से जलकर मौत हो गई। वहीं मृतिका के भाई ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के पीछे केरोसिन डालकर हत्या करने का आरोप लगाया। साथ ही पति सहित पांच ससुरालीजनों के विरुद्ध सोरों कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि ससुरालवालों ने सुमन के उपर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया, जिससे सुमन गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं ससुरालवाले सुमन को लेकर निजी चिकित्सालय ले गये जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। ससुरालवाले मृतिका सुमन का शव को छोड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- थाने में ससुर के खुलासे से चौंके पुलिसवाले, कहा- इसलिए कर दिया अपनी बहू का कत्ल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+