जिसकी शादी में दावत खाने आया, उसी की दुल्‍हन को ब्‍याह कर ले गया

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में एक अजीब मामला सामने आया। यहां दुल्‍हन जिसके नाम की मेहंदी हाथों में रचाकर बैठी थी, उससे तो शादी नहीं हुई, बल्कि दूल्‍हे की बारात में शामिल हुआ एक शख्‍स लड़की ब्‍याह कर ले आया। सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि खुद दुल्‍हन को भी समझ नहीं आया कि आखिर हो क्‍या रहा है। यह घटना जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में घटी, जहां पर शमीम नाम के शख्‍स की शादी होने वाली थी। उधर ऐन टाइम पर दुल्‍हन के सामने ऐसा राज खुला कि हर कोई हक्‍का-बक्‍का रह गया।

पहली पत्‍नी मर गई है, यह बोलकर तय किया रिश्‍ता

पहली पत्‍नी मर गई है, यह बोलकर तय किया रिश्‍ता

जानकारी के मुताबिक, 47 साल के ट्रक ड्राइवर शमीम की शादी यह बताकर तय की गई कि उसकी पहली पत्‍नी की मौत हो चुकी है, लेकिन हकीकत कुछ और ही थी। शमीम ने 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका एक बेटा भी है और उसकी पत्‍नी भी जिंदा है। यह बात शादी से ऐन पहले दुल्‍हन को पता चल गई और उसने शादी से इनकार कर दिया।

शादी में शामिल होने युवक ने लड़की के सामने रखा विवाह का प्रस्‍ताव और हो गया चट मंगनी पट ब्‍याह

शादी में शामिल होने युवक ने लड़की के सामने रखा विवाह का प्रस्‍ताव और हो गया चट मंगनी पट ब्‍याह

शमीम की हकीकत सामने आने के बाद शादी टूट गई। इसी दौरान शादी में शामिल होने आए युवक इरशाद शाह ने लड़की के सामने विवाह का प्रस्‍ताव रख दिया। युवती के परिजनों को लड़का ठीक लगा, उन्‍होंने तुरंत उसके माता-पिता से फोन पर बात की। थोड़ी देर में माता-पिता सिरोहा से समारोह स्‍थल पर आ गए। वे बेटे के लिए शेरवानी और सेहरा लेकर लड़कीवालों के घर पहुंच गए। कुछ ही देर में निकाह की सभी परंपराएं पूरी हो गईं और दुल्‍हन को माता-पिता ने खुशी-खुशी विदा कर दिया।

पहली पत्‍नी ने पुलिस की मदद से खोला राज

पहली पत्‍नी ने पुलिस की मदद से खोला राज

अब इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यह उभरकर सामने आता है कि आखिर दुल्‍हन के सामने यह राज कैसे खुला कि उसकी शादी जिससे होने जा रही है, वह एक बच्‍चे का बाप है और उसकी पत्‍नी भी जीवित है। दरअसल, शमीम की दूसरी शादी का कार्ड पहली पत्‍नी के हाथ लग गया था। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी और शादी रुकवाने को कहा। इसके बाद पुलिस दुल्‍हन के परिवारवालों को उसकी हकीकत बताई और पूरा राज खुल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+