क्या मध्य प्रदेश में लगने वाला है लॉकडाउन, MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया सरकार का प्लान

क्या मध्य प्रदेश में लगने वाला है लॉकडाउन, MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया सरकार का प्लान

भोपाल: भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में देश के सभी राज्यों को केंद्र सरकार ने कोरोना रोकथाम को लेकर गाइडलाइन्स भेजी है। मध्य प्रदेश में भी कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है। एमपी के बढ़ते कोरोना केसों के बीच राज्य में लॉकडाउन लगाने की चर्चा तेज हो गई है। इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य की सरकार ने इंदौर, भोपाल सहित कुछ जिलों में रविवार को लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार (23 मार्च) को कहा कि हालांकि लॉकडाउन लगाने को लेकर अभी आखिरी फैसला नहीं किया गया है, लेकिन जिन जिलों में कोरोना के केस ज्यादा है, वहां वीकेंड पर लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

Recommended Video

    Coronavirus: क्या MP में लगेगा Lockdown ? Narottam Misra ने बताया सरकार का प्लान | वनइंडिया हिंदी
    LOCKDOWN

    न्यूज एजेंसी एएआई से बात करते हुए एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह की सरकार दो से तीन शहरों में रविवार को लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। नरोत्तम मिश्रा ने 'हाथ जोड़कर' लोगों से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करें।

    नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "इंदौर और भोपाल में प्रतिदिन लगभग 300 से 400 कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। अगर इसी रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ते हैं, तो हम जल्द ही उस स्थिति में लौट आएंगे जो पहले लागू की गई थी।''

    वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से मास्क बांटने की अपील की। सीएम शिवराज ने कहा, ''जो लोग सक्षम हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वे वंचितों और गरीबों के बीच फेस मास्क जाकर बांटे। सरकार मास्क वितरित करने का भी प्रयास करेगी। मैंने महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को युद्धस्तर पर मास्क सिलाई करने के लिए कहा है। मुझे उम्मीद है कि हम स्थिति को बिगड़ने नहीं देंगे।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+