व्यापम घोटाले के आरोपी और एमपी के राज्यपाल रामनरेश यादव के बेटे शैलेष की लखनऊ में रहस्मय मौत
लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव के बेटे शैलेष यादव की लखनऊ में ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। आपको बताते चलें कि शैलेष यादव का नाम व्यापम घोटाला (पैसे लेकर पास कराने का मामला) में सामने आया था। सप्लीमेंट्री चार्जशीट में उनका नाम था। इस मामले के आरोपियों में यह पहली मौत है। व्यापम मामले में राज्यपाल रामनरेश यादव पर भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं यह भी जानकारी मिल रही है कि राज्यपाल रामनरेश यादव भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शैलेष का शव लखनऊ में उनके आवास में पाया गया। शव फर्श पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बताते चलें कि घोटाले की जांच के लिए गठित एसटीफ ने शैलेष को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। राज्यपाल का नाम आने के बाद उनके इस्तीफे की भी चर्चा तेज हो गई थी मगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। रामनरेश यादव इस सिलसिले में राष्ट्रपति से भी मिलने गये थे मगर उन्हें समय नहीं मिल पाया और मुलाकात नहीं हो पाई थी।
कुर्क होने वाली थी शैलेष की संपत्ति
जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शैलेष यादव की संपत्ति कुर्क करने की एसटीएफ तैयारी कर रही थी। एसटीएफ जल्द ही संपत्ति कुर्क करने के लिए कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत करने वाली थी। इससे पहले एसटीएफ ने शैलेष यादव को बयान दर्ज कराने के लिए राजभवन, लखनऊ और आजमगढ़ नोटिस भेजे थे। हालांकि यह नोटिस शैलेष को तामील नहीं हुए। शैलेष की तलाश में एसटीएफ की टीम आजमगढ़ और लखनऊ भी गई थी। जब वह नहीं मिला तो संपत्ति की जानकारी जुटाई गई थी। पता चला है कि लखनऊ में शैलेष के नाम एक पेट्रोल पंप और जमीन है।












Click it and Unblock the Notifications