क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

इस खास मुर्गे को बेचने की तैयारी में मध्य प्रदेश सरकार, राज्य में खुलेंगे चिकन पार्लर

मुर्गे की जिस प्रजाति ने फिल्हाल मध्य भारत में धूम मचा रखी है, अब मध्य प्रदेश सरकार उसे बेचने की तैयारी कर रही है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार कड़कनाथ मुर्गे को बेचने के लिए चिकन पार्लर खोलने जा रही है। सरकार इसके जरिये एक तीर से दो निशाने मारने की तैयारी में है।

Google Oneindia News

Recommended Video

Madhya Pradesh Govt planning to sale kadaknath Chicken | वनइंडिया हिंदी
kadaknath chicken

भोपाल। मुर्गे की जिस प्रजाति ने फिल्हाल मध्य भारत में धूम मचा रखी है, अब मध्य प्रदेश सरकार उसे बेचने की तैयारी कर रही है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार कड़कनाथ मुर्गे को बेचने के लिए चिकन पार्लर खोलने जा रही है। सरकार इसके जरिये एक तीर से दो निशाने मारने की तैयारी में है। मुर्गा बेचने वालों की स्थिति सुधारने के बहाने सरकार अपनी मांसाहार को लेकर अलग छवि बनाना चाहती है।

मिल्क पार्लर की तर्ज पर खुलेंगे चिकन पार्लर

मिल्क पार्लर की तर्ज पर खुलेंगे चिकन पार्लर

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार प्रदेश में चिकन पार्लर खोलने की योजना बना रही है। ये पार्लर प्रदेश में मौजूद सांची मिल्क पार्लर की तर्ज पर खोले जाएंगे और इसमें मध्य भारत में खास पसंद किया जाने वाला कड़कनाथ मुर्गा बेचा जाएगा। इस योजना को शुरुआत में कुछ जिलों में लागू किया जाएगा।

मध्य भारत में बहुत लोकप्रिय है कड़कनाथ चिकन

मध्य भारत में बहुत लोकप्रिय है कड़कनाथ चिकन

इस योजना को सबसे पहले अलीराजपुर, झाबुआ और देवास में लागू किया जाएगा। मुर्गों के पालन के लिए सरकार अनुदान भी देगी। प्रदेश के सहकारिका मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि चिकन पार्लर के जरिये आदिवासियों की स्थिति मजबूत होगी। कड़कनाथ मुर्गे झाबुआ और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में होता है और लोग बड़े ही चाव से इसे खाते हैं।

हजार रुपये किलो तक बिकता है कड़कनाथ चिकन

हजार रुपये किलो तक बिकता है कड़कनाथ चिकन

कड़कनाथ मुर्गे को कालीमासी भी कहते हैं। ये खाए जाने वाले सफेद मुर्गे से कई गुना पौष्टिक होता है। इसमें आयरन काफी अधिक होता है और फैट एकदम कम। पौष्टिक होने के कारण इसका मीट 500 से 600 रुपये किलो बिकता है जो कभी-कभी 1000 रुपये किलो भी पहुंच जाता है। सरकार इसके पालन पर पहले सीजन में सब्सिडी भी देती है।

सनी लियोनी से लेकर बाहुबली, जानें इस साल भारतीयों क्या किया सबसे ज्यादा सर्च, Google ने जारी की लिस्टसनी लियोनी से लेकर बाहुबली, जानें इस साल भारतीयों क्या किया सबसे ज्यादा सर्च, Google ने जारी की लिस्ट

Comments
English summary
Madhya Pradesh government will open chicken parlour to promote Kadaknath chicken.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X